if blood pressure suddenly increases, just follow these measures, BP will be normal immediately
जब आपके खाने-पीने में असंतुलन हो जाता है और शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है तो हाई बीपी होने के आसार भी बढ़ जाते हैं। जानिए तुरंत कंट्रोल करने का तरीका।
नई दिल्ली। आज के समय में हाइपरटेंशन hypertension की समस्या आम हो गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन Who की रिपोर्ट के अनुसार भारत bharat में हर साल 20 करोड़ से ज्यादा लोग हाई बीपी BP के शिकार हैं। वहीं दुनियाभर में 113 करोड़ लोग हर साल हाइपरटेंशन के शिकार हैं। इतना ही नहीं हाई ब्लड प्रेशर high blood pressure के कारण हर साल करीब 3 लाख लोग अपनी जान गवां देते है। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को समय रहते कंट्रोल control नहीं किया गया तो हार्ट अटैक heart attack या फिर स्ट्रोक stroke का कारण भी बन सकता है।
स्वामी रामदेव Ramdev baba के अनुसार खराब लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान, वंशानुगत, अधिक नमक का सेवन, कम पानी पीना, कोलेस्ट्राल ज्यादा होना, स्ट्रेस बढ़ जाना, किडनी और लिवर का फंक्शन नॉर्मल ना होना, कम सोने के कारण, गुस्सा ज्यादा आने के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।
जब आपके खाने-पीने में असंतुलन हो जाता है और शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है तो हाई बीपी होने के आसार भी बढ़ जाते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया हैं तो घबराने की जरुरत नहीं है। स्वामी रामदेव द्वारा बताएं गए इन उपायों को अपनाकर तुंरत नॉर्मल कर सकते हैं।
थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद है अलसी, रोजाना ऐसे करें सेवन
बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करेंगे ये घरेलू नुस्खे
बर्फ से सिकाई
बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए बर्फ से सिकाई सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इसे करने के लिए हाइपरटेंशन से पीड़ित व्यक्ति को पेट के बल लिटा दें। इसके बाद एक कॉटन के कपड़े में थोड़ी सी बर्फ डालकर पोटली बना लें। इसके बाद इस पोटली से मरीज की रीढ़ की सिकाई करें। कुछ ही मिनट में ब्लड प्रेशर घटता हुआ नजर आएगा।
लौकी जूस
लौकी में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम , जिंक के साथ-साथ पोटैशियम पाया जाता हैं जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपका बीपी अचानक बढ़ जाता हैं तो तुरंत लौकी का जूस बनाकर पी सकते हैं। जूस बनाने के लिए सबसे पहले बिना लौकी को छिले छोटे-छोटे पीस में काट लें। अब एक ब्लैंडर में लौकी के टुकड़े, पुदीना, धनिया डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड करके जूस निकाल लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस अच्छी तरह से मिक्स करके पी लें। आप चाहे तो सिर्फ लौकी का भी जूस बना सकते हैं।
ठंडे पानी के नीचे बैठ जाएं
स्वामी रामदेव के अनुसार बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए 'शिरोधारा' काफी कारगर है। जब अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाएं तो नल खोलकर उसके नीचे बैठ जाएं। सिर में लगातार पानी पड़ने से कुछ ही देर में आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाएगा।
बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करेंगे ये प्राणायाम
शीतली
शीतली प्राणायाम करने से मन और दिमाग शांत होने के साथ शरीर में शीतलता फैलती है। जिससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती हैं। इसलिए यह प्राणायाम कर सकते हैं। इस प्राणायाम को करने के लिए सबसे पहले आराम से रीढ़ की हड्डी सीधी करके बैठ जाएं। इसके बाद जीभ को बाहर निकालकर सांस लेते रहें। इसके बाद दाएं नाक से हवा को बार निकालें।
शीतकारी
इस आसन को करने से तनाव, हाइपरटेंशन से निजात मिलता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में ऑक्सीजन अंदर जाती है। इस प्राणायाम को करने के लिए इस प्राणायाम में होंठ खुले, दांत बंद करें। दांत के पीछे जीभ लगाकर, दांतो से धीमे से सांसअंदर लें और मुंह बंद करें। थोड़ी देर रोकने के बाद दाएं नाक से हवा बाहर निकाल लें और बाएं से हवा अंदर लें।
📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।

