Dreaded vegetable seller: Cut off 2 fingers of female officer and separated from palm, bodyguard's hand was also cut off
ठाणे (महाराष्ट्र)। Thane maharashtra बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चले हैं कि वह दिनदहाड़े अफसरों पर भी हमला करने लगे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक फेरीवाले ने एक महिला अधिकारी पर चाकू Knife से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अफसर की दोनों अंगुलियों को काटकर हथेली से अलग कर दिया। जो कोई बीच में बचाने आया उसे भी लहूलुहान कर दिया।
दरअसल, यह वारदात सोमवार शाम को सामने आई है, जहां ठाणे नगर निगम सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपल अपनी टीम के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची हुई थीं। इस दौरान महिला अफसर ने सड़क किनारे अवैध फेरी लगाने वाले लोगों को दुकान हटाने के आदेश दिए।
सहायक आयुक्त कल्पिता की टीम जैसी ही अवैध दुकाने हटाने लगी तो फेरीवाले बहस करने लगे। साथ ही दुकाने नहीं हटाने की जिद करते रहे। इसी बीच एक फेरीवाला अमरजीत यादव नाम का युवक चाकू लेकर आया और महिला अफसर पर जानलेवा हमला कर दिया। देखते ही देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। लेकिन आरोपी आयुक्त पर चाकू मारता रहा।
आरोपी ने इस हमले में निगम अफसर कल्पिता के बाएं हाथ की दो अंगुलियां काट दीं। चाकू इतने भयानक तरीके से मारा कि अफसर की दोनों उंगली सड़क पर जा फिंकी। हमले के दौरान उन्हें बचाने के लिए जब उनका बॉडीगार्ड आया तो उसकी भी उंगली काट कर अलग कर दी।
आरोपी इतने गुस्से में था कि निगम अफसरों की टीम उससे आतंक से डर गई। बीच सड़क पर अफसर और बॉडीगार्ड की उंगली पड़ी रहीं, लेकिन किसी की उठाने की हिम्मत नहीं हुई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू किया। इसके बाद मौके से आरोपी अमरजीत को गिरफतार किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार होने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने सहायक आयुक्त कलिप्ता और उनके के बॉडीगार्ड को जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। साथ दोनों की कटी हुई उंगली भी अस्पताल भेजी गईं।
फिलहाल दोनों की हालत गंभीर हैं, उनका इलाज जारी है। वहीं आरोपी सड़क किनारे सब्जी का ठेला लगाता है। जिसे आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।

