Theft in Kamakhya temple was disclosed, the police recovered the stolen goods.
मुलताई। ग्राम डहुआ थाना मुलताई में हुई चोरी का मुलताई पुलिस ने किया खुलासा । थाना मुलताई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डहुआ में दिनांक 20-21.07.21 की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरो द्वारा कामाख्या मंदिर का चेनल गेट का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर माता की मूर्ति का छोटा व बड़ा सोने का मंगलसूत्र व कान की दोनो सोने की बाली एवं दान पेटी में रखी राशि की चोरी कर ली गई थी । उक्त घटना पर थाना मुलताई में अपराध पंजीबध्द किया जाकर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सीमाला प्रसाद , श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति श्रध्दा जोशी के निर्देशन एवं श्रीमान् एसडीओपी महोदय सुश्री नम्रता सोधिया के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम गठित की गई थी ।
थाना मुलताई की उक्त पुलिस टीम के द्वारा मंदिर में हुई चोरी के अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश पतारसी की गई थी । उक्त तलाश पतारसी के दौरान संदेही राजकुमार उर्फ छोटू पिता राजू मोहखेड़े उम्र 27 साल निवासी ग्राम बम्हनी थाना बोरदेही , अरूण उर्फ बंटी पिता स्व 0 दयालाल नागले उम्र - 34 साल निवासी भीमनगर बोडखी , महेश पिता चुन्नीलाल मोहखेड़े उम्र 44 साल निवासी बम्हनी थाना बोरदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.07.21 को रात्रि में दोनो ने मिलकर रात करीबन 12:30 बजे डहुआ में स्थित कामाख्या मंदिर की मूर्ति से जेवर एवं दानपेटी से नगदी चोरी करना स्वीकार किया है । उक्त दोनो आरोपीयों के कब्जे से मंदिर से हुई चोरी का मसरूका बरामद किया गया है । प्रकरण में चोरी के आरोपीयों की गिरफ्तारी की जाकर माननीय न्यायालय मुलताई पेश या गया है । उक्त चोरी का खुलासा जाने निरीक्षक सुरेश सौलंकी , उपनिरी बसंत अहाके , प्रआर गजराज सिहं , प्रआर नीलेश सोनी , एवं आरक्षक मिथलेश उइके की अहम् भूमिका रही है ।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


