Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आमला थाना प्रभारी सुनील लाटा को केंद्रीय गृहमंत्री पदक। प्रदेश के 11 पुलिस अधिकारियों का हुआ चयन।

Union Home Minister's medal to Amla police station in-charge Sunil Lata. 11 police officers of the state were selected.




अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक।

बैतूल -  वर्ष 2021 में पूरे भारत देश से कुल 152 पुलिस अधिकारियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए चयनित किया गया है। जिसमें बैतूल जिले के आमला थाने में पदस्थ निरीक्षक सुनील लाटा का चयन अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक हेतु किया गया है। श्री लाटा की सफलता से समूचे बैतूल पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल ब्याप्त है। आमला थाना प्रभारी सुनील लाटा को  केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के 11 पुलिस अधिकारियों को मेडल फार एक्सीलेंस इन इनवेस्टीशन(जांच में उत्कृष्टता) दिया जाएगा। अपराध सहित अन्य मामलों में जांच के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा। 

देशभर में इसके लिए 152 पुलिस अधिकारियों का नाम शामिल है, जिनमें से 28 महिला पुलिस अधिकारी भी हैं। 

मध्य प्रदेश से सुनील लाटा इंस्पेक्टर, उमेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर, आलोक श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर, अनिमेष कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर, आकांक्षा साहरे, एसआइ, , जितेंद्र सिंह भास्कर, इंस्पेक्टर, आरती धुर्वे, एसआइ, रेवल सिंह बर्डे, इंस्पेक्टर, रामप्यारी धुर्वे, एसआइ, अंजू शर्मा, एसआइ, अभय नेमा इंस्पेक्टर चयनित हुये हैं।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

https://chat.whatsapp.com/GQUcttTzrCyLOGenarAvE3 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad