Vighnaharta Shri Ganesh Maharaj sitting in Hanuman temple for the 9th consecutive year in village Rajola
आठनेर से hdn न्यूज के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रजोला में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बजरंग मंदिर में मंगल मूर्ति भगवान श्री गणेश की स्थापना गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विधि विधान के साथ की गई । ग्राम के युवा सरगम उईके, अश्विन धुर्वे ने बताया कि ग्राम की सुख समृद्धि और उन्नति के लिए ग्राम के युवाओं के सहयोग से पिछले 8 वर्षों से लगातार हनुमान मंदिर रजोला में भगवान अष्टविनायक की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित कर गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेश जी पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान ग्राम के सभी वरिष्ठ नागरिक और युवाओं का सहयोग मिलता है। दुर्गेश शिंदे, पंकज उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी श्री हनुमान मंदिर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस अवसर पर निलैश बारपेटै, मनीष इवने, विजय मर्सकोले, पवन उईके, मुकेश चिल्हाटै , महेश बोरबन व अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




