Gujarat Chief Minister Vijay Rupani resigns, resigns to Governor
अहमदाबाद 11 सित.। मीडिया की खबर है कि गुजरात #Gujrat के सीएम #CM विजय रुपाणी #VIJAY_RUPANI ने राज्यपाल #GOVERNOR को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
विस्तृत समाचार के अनुसार माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के बीच चल ही खींचतान के कारण विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया है। खुद विजय रुपाणी ने इसका ऐलान किया और कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे।
रूपानी ने राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया और कहा, '#भाजपा #BJP में समय के साथ जिम्मेदारियां बदलती हैं। प्रधानमंत्री का धन्यवाद जिन्होंने मुझे पांच साल गुजरात की जनता की सेवा करने का मौका दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुझे समय-समय पर मार्गदर्शन दिया।'
मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव
संगठन के टकराव की खबरों पर उन्होंने कहा, 'पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी थी। मैंने उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास किया। कोरोना काल में भी गुजरात सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर अच्छा काम किया। भाजपा में यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। अब केंद्रीय नेतृत्व को नए चेहरे को सामने लाने का मौका मिलेगा और मैं गुजरात की जनता के लिए काम करता रहूंगा।' गुजरात में 2022 का चुनाव किसके चेहरे पर लड़ा जाएगा, इसके जवाब में रुपाणी ने कहा कि गुजरात में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाता रहा है और 2022 में भी ऐसा ही होगा।
कांग्रेस ने साधा निशाना
विजय रुपाणी के अचानक इस्तीफा देना पर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि सरकार की नाकामी छुपाने के लिए ऐसा किया गया है। गुजरात की यह भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और गुजरात में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




