Powerful grandmother of MP who caught the thief red handed and handed him over to the police, see VIDEO
मप्र सच मे अजब है सच मे गजब है, अब मप्र में एक दादी की डेरिंग देखने को मिली जब उन्होंने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूरा मामला है भिंड जिले का जहा शनिवार को एक बुजुर्ग महिला ने साहस दिखाते हुए महिला चोर को दबोच लिया। दुर्गा कॉलोनी में रहने वाली द्रौपदी देवी भदौरिया (60) शनिवार दोपहर पोती के साथ बाजार आई थीं। वह पोती के लिए दुकान से कपड़े खरीद रही थीं। इसी दौरान नकाब पहने एक महिला भी पास में खड़ी थी। उस महिला चोर ने बुजुर्ग के पर्स से 9 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद रुपए नीचे गिरा दिए। यह हरकत बुजुर्ग ने देखी ली और मौके पर ही दबोच लिया। पहले तो द्रौपदी देवी ने उसे 8 -10 चांटे मारे, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
खुद ही ई-रिक्शा से थाने लेकर पहुंची
पुलिस जब समय पर नहीं आई, तो बुजुर्ग महिला खुद ही ई-रिक्शा तक महिला को खींच कर ले गई। यहां महिला को ई रिक्शा में बैठाकर कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस ने बुजुर्ग महिला से रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इस पर बुजुर्ग महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




