Social worker senior advocate Ayub Mansoori visited religious places in Haridwar.
सारणी। गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने के प्रयास में लगे सारणी के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी अय्युब मंसूरी ने हरिद्वार में हर की पौड़ी और ओम आकार तथा मंदिरों के दर्शन कर एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब कायम करने का प्रयास किया है। कुछ दिन पूर्व नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राकेश टोरिया के घर हनुमान चालीसा में पहुंच कर माइक द्वारा हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने पर पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया था।
मोक्ष धाम में कई अंत्येष्टि का मौन धारण करना ,गाय का सफल रेस्क्यू करना हो या किसी भी धर्म स्थल में जाकर प्रसादी ग्रहण करने वाले मुस्लिम धर्म को माने वाले पहले व्यक्ति है जो सारणी में किसी भी धर्म के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।
जब उनसे पूछा गया कि अपने जीवन की सबसे बडी सफलता किसे मानते हैं तो उन्होंने बताया कि सारनी के यूनियन नेता राकेश की बहन की शादी के वक्त तुलसी विवाह वाली रात 1:00 बजे तक पंडित के नहीं मिलने पर जब उन्होंने स्वर्गीय मालती दुबे के आग्रह पर गायत्री मंत्र के उच्चारण से दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाकर शादी रचाई थी वह उनके जीवन का सबसे सफल दिन था।
बचपन से अपने घर पाल पोस कर बड़ी की गई प्रियंका नाम बेटी की हिंदू रीति रिवाज से शादी कर कन्यादान भी करना उनके जीवन के सबसे यादगार पल है। कहते हैं उन्होंने आधा हज तब ही कर लिया था यही कारण है की मोहल्ले में होने वाले दीपावली की आतिशबाजी हो या होली का उत्सव, पूरे मोहल्ले में सभी पहले मंसूरी के आने का इंतजार करते हैं तभी त्यौहार मनाया जाता है ।यही गंगा जमुनी तहजीब हम सब भी कायम करें।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




