Breaking News - Administration runs JCB at the house of owner of illegal slaughterhouse in Betul, 5 accused arrested
बैतूल। बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने गुरूवार को शहर के सोनाघाटी इलाके में बने एक मकान को जेसीबी की मदद से तुड़वा दिया। यह मकान बैतूल में बूचड़खाना संचालित करने वाले एक आरोपी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया था। नायब तहसीलदार रोहित विश्वकर्मा ने आज सोनाघाटी इलाके में करीब 700 वर्ग फीट में बने दो कमरों के मकान को जेसीबी से तुड़वा दिया। बताया जा रहा है कि इन कमरों को शेख नसरू ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया था। इस मकान में कोई रहता तो नही था।लेकिन उसमे कई सामान, फर्नीचर,बर्तन रखे हुए थे। प्रशासन ने इससे पहले इस जमीन से बेदखली का आदेश भी जारी किया था। जिस का उल्लंघन करने पर गुरुवार शाम को पुलिस बल ने मकान को ध्वस्त कर दिया।
आपको बता दें कि पिछले 9 सितम्बर को पुलिस ने शहर के तिलक वार्ड इलाके में एक बूचड़खाने पर छापा मार कार्रवाई कर सैकड़ो खालें, मांस और औजार जब्त किए थे। इस मामले में पुलिस ने शेख नसरू समेत अन्य 5 लोगों को अब तक गौवंश अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार किया है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




