Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News ; बुर्का पहन छात्रा से मिलने कॉलेज पहुचा लड़का। 'बुर्के वाली' की चाल और जूते देख स्टाफ ने पकड़ा, नकाब हटाने पर निकला बाहरी युवक। देखें वीडियो

boy reached college wearing a burqa to meet the student. Seeing the move and shoes of 'Burke Wali', the staff caught, the outside youth came out after removing the mask. watch video



Burhanpur . बुरहानपुर में गुरुवार को एक 'बुर्के वाली' ने सभी को चौका दिया। उसकी चाल देखकर स्टाफ को शक हुआ तो रोककर पूछताछ की। उससे चेहरा दिखाने को कहा तो आनाकानी करने लगी। नकाब हटा तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, यह कोई युवती या महिला नहीं, बल्कि एक युवक था। उसने पूछताछ में बताया कि वह दोस्त से मिलने आया है। कॉलेज के स्टाफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाहर आते ही वह हाथों से चेहरा छिपाने लगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार पूरा मामला सेवा सदन कॉलेज का है। प्रो. मोहम्मद शकील ने बताया कि कॉलेज बुधवार से खुला हैं। हम सब गुरुवार को बैठे थे, इसी दौरान कॉमन रूम की ओर बुर्का पहने हमें कोई जाते हुए नजर आया। महिला कर्मचारी की नजर उसके चाल-ढाल और जूतों पर गई तो उन्हें शंका हुई। उसने पुरुष वाले जूते पहन रखे थे। उन्होंने तत्काल उसे रोका और पूछताछ की। उससे जब पूछा तो वह यही कहता रहा कि किसी से मिलने आया था। हालांकि किससे मिलने आया था, यह नहीं बताया। इसके बाद हमने पुलिस को कॉल कर बुलाया।

युवक बोला - किसी से मिलने आया था

पुलिस के अनुसार बुधवारा का रहने वाला मोहसिन साहब बुर्का पहनकर कॉलेज में घुसा था। पहले उसने अपना नाम शेख इमरान बताया था। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बुर्काधारी मोहसिन का कहना है कि वह किसी से मिलने आया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

चेहरे के साथ नाम भी बदल लिया था

कॉलेज से पकड़ाए युवक ने पहले तो अपना नाम शेख इमरान बताया। जब उसे कॉलेज से लेकर पुलिस जाने लगी तो वह हाथ से ही चेहरा छिपाने लगा। पुलिस ने उससे कॉलेज में इस प्रकार से आने का कारण पूछा- लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। इसके बाद पुलिस ने उसे शांति भंग करने का केस दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। उसने अपना सही नाम मोहसिन साहब बताया। मोहसिन को जेल भेज दिया गया।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad