Elderly woman arrived on horseback to get the vaccine, everyone saluted her wholeheartedly
पूरे देश में वैक्सीनेशन अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रोजाना हर शहर हर गांव में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीन लगाई जा रही हैं। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला दुख्खो बाई घोड़े पर सवार होकर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची।
Chhindwara news। पूरे देश में वैक्सीनेशन अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रोजाना हर शहर हर गांव में रिकॉर्ड तोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही हैं। टीकाकरण को लेकर लोगों में भी खूब उत्साह है, वह किसी तरह सेंटर पहुंच कर टीकाकरण करवा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिल छू जाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला घोड़े पर सवार होकर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची।
हर किसी ने बुजुर्ग महिला को किया सलाम
दरअसल, अनोखा दृश्य छिंदवाड़ा जिले की करन पिपरिया पंचायत के गुद्दम गांव में देखने को मिला। जहां 71 साल की बुर्जुग श्रीमती दुक्खो बाई 18 सितंबर को वैक्सीन लगवाने टीकाकरण सेंटर पहुंची हुई थीं। पहले तो जब टीकाकरण कर्मचारियों ने महिला को इस हाल में आते देखा तो वह हैरान थे। लेकिन जब उन्होंने पूरा मामला जाना तो वह महिला को सलाम करने लगे और बाहर तक उनको छोड़ने भी आए।
ठीक से चल भी नहीं पाती थीं, लेकिन लगवाना था वैक्सीन
बता दें कि दुक्खो बाई की बढ़ती उम्र के चलते उनके पैरों में दर्द रहता है और वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती हैं। चलना तो दूर की बात है। लेकिन वह कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहती थीं। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ घोड़े पर सवार होकर टीकाकरण कराने के लिए सेंटर पहुंची हुई थीं।
बुजुर्ग महिला घोड़े पर बैठी रहीं और लगा दी वैक्सीन
सेंटर पर मौजदू महिला कर्मचारियों को जब बुजुर्ग महिला की कहानी के बारे में पता चला तो बेहद खुश हुईं। इतना ही नहीं उन्होंने दुक्खो बाई को नीचे भी नहीं उतारा, घोड़े पर बैठे-बैठे ही उनको वैक्सी लगा दी। सेंटर पर इस दौरान जितने भी लोग मौजूद थे उन्होंने इस जिंदादिली को सलाम किया।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




