While crossing the overflowing drain, the youth, including the bike, were stuck on the tree for half an hour, were pulled out of the JCB. watch video
Alirajpur news. मप्र के अलीराजपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो बाइक सवार एक बरसाती नाले के तेज बहाव में बाइक सहित बह गए। दोनों युवक उफनते नाले को पैदल बाइक सहित पार कर रहे थे। बीच रास्ते में जब उनसे बाइक नहीं निकली तो उन्होंने वापस पीछे आने की कोशिश की इससे पहले की वे वापस जा पाते वही तेज बहाव में दोनों युवक बाइक समेत बह गए। पुल पर से बहने के बाद करीब 100 मीटर दूर उन्होंने एक पेड़ को पकड़ लिया और करीब आधे घंटे तक उसी पेड़ पर अटके रहे। वहीं बाइक रपटे में लोहे के एंगल में फंस गई। जैसे ही हादसे की जानकारी लगी लोगो ने JCB की मदद से दोनों को तेज बहाव के बीच से निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलीराजपुर से उमरानी को जोड़ने वाले बरसाती नाले पर पुल का निर्माण हो रहा है। मंगलवार सुबह-सुबह करीब दो घंटे क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ ही देर में बरसाती नाला उफान पर आ गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे तमिलनाडु निवासी राजेश और राकेश ने बाइक समेत नाला को पार करने की कोशिश की। पानी के तेज बहाव के कारण दोनों में से एक पैदल बाइक खींच रह था, जबकि दूसरा पीछे से धक्का दे रहा था। नाले के बीच में पहुंचते ही बाइक का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



