Big B Amitabh Bachchan gifts his coat to Pranshu who won 50 lakhs in KBC, watch video
उमरिया न्यूज। प्रांशु त्रिपाठी, ये वो नाम है जिसे शायद पहले कोई भी नहीं जानता था। लेकिन कौन बनेगा करोड़ पति शो में बिग बी के सामने हॉट सीट में बैठने के बाद अब न सिर्फ लोग इन्हें जान गए हैं बल्कि इनके फैन भी हो गए हैं।
आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले के एक आदिवासी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक को बिग बी के सामने हॉट सीट पर देखना, किसी सपने से कम नहीं, लेकिन इसे सच कर दिखाया है, गांव के परिवेश में पले बढ़े उमरिया के लाल प्रांशू त्रिपाठी ने। जो न सिर्फ अपनी प्रतिभा की बदौलत देश के जाने माने टीवी शो ‘Kaun Banega Karodpati’ (KBC) तक पहुंचे। बल्कि 50 लाख की बड़ी रकम जीत कर जिले का गौरव बढ़ाया और अतिथि शिक्षकों के सम्मान को चार चांद लगा दिए।
प्रांशू के बेबाक जवाब आपने 23 सितम्बर के शो में तो देखे ही होंगे, कि किस तरीके से छोटे से कस्बे में रहने वाले युवा ने बिग बी के सामने न सिर्फ पूरे आत्मविश्वास के साथ जमे रहे बल्कि सवालों का बेबाकी से जबाब भी दिया। प्रांशू अपनी जीत का श्रेय माता-पिता परिवार और दोस्तों को दिया है। जिनकी मदद से वो इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
प्रांशू मूलरूप से उमरिया के रहने वाले हैं। उनके पिता कंचन त्रिपाठी आदिवासी विकास विभाग में संयोजक रहे हैं। जबकि माता महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर हैं। शिक्षा के साथ क्रिकेट खेलना उनका शौक था। तो KBC में शामिल होना एक सपना। जो पूरा भो हो गया।
प्रांशू के बेबाक अंदाज ने बिग बी को भी कायल कर दिया। यही वजह है कि खुश होकर अमिताभ बच्चन ने प्रांशू को अपना कोट गिफ्ट तो किया ही, साथ ही प्रांशू के आदर्श क्रिकेटर रोहित शर्मा से भी शो के दौरान मुलाकात करा दी, और रोहित शर्मा अपने फैन को दस्ताना गिफ्ट किया। प्रांशू ने युवाओं को धैर्य और लगन को ही सफलता की कुंजी बताया है। प्रांशू जीती गई रकम बच्चों में प्रतिभा निखारने में खर्च करने का इरादा रखते हैं।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



