MP 14-year-old girl was raped by 5 people including her cousin, the victim gave birth to the girl and threw her in the well, after which the matter came to light.
Ashoknagar news . अशोकनगर में 14 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने एक बच्ची को जन्म देकर कुएं में फेंक दिया। पता चला कि लड़की का मौसेरा भाई अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ लड़की का पिछले 9 माह से शोषण कर रहा था। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को कदवाया गांव के हनुमान मंदिर के पास कुएं में नवजात का शव मिला था। पुलिस ने नवजात को निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट में पता चला कि नवजात को कुएं में जिंदा फेंका गया था। उसकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि गांव की ही 14 साल की लड़की ने शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लड़की ने पूरी आपबीती बता दी। पुलिस ने लड़की को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।
लड़की ने पुलिस को बताई आपबीती
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ गांव में रहती है। जब वह छोटी थी, तभी मां चल बसी थीं। अक्टूबर 2020 में एक दिन वह घर पर अकेली थी। पिता खेत पर गए थे। गांव का ही रहने वाला उसका मौसेरा भाई कछेंदी उर्फ छोटू विश्वकर्मा (21) आया। उसने मौका पाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। धमकी देकर कछेंदी उसे एक जगह ले गया। यहां उसका दोस्त राहुल भी मौजूद था। दोनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपियाें ने धमकी देकर अन्य तीन दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पिछले 11 माह से आरोपियों ने कई बार उसका शोषण किया। वह गर्भवती भी हो गई। पिता ने भी ध्यान नहीं दिया।
समाज के डर से बच्चे को फेंक दिया
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को वह शौच के लिए गई थी। यहां उसकी डिलिवरी हो गई। समाज के डर से उसने नवजात को कुएं में फेंक दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने 25 सितंबर को कछेंदी, राहुल (20), सचिन (19) समेत दो अन्य नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 376 और पाॅस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस सोमवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




