Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोविड-19 वेक्सीन लगवाने पर गोलू, मोनिका और संदेश को मिला मोबाइल। देखें वीडियो

Golu Monica and Sandesh got mobile after getting covid-19 vaccine. Watch video.


टीका लगवाने पर आपको भी मिल सकता है टीवी, फ्रिज या एंड्रॉयड मोबाइल

पाटाखेड़ा के गोलू वटके को उपहार में मिला मोबाइल

Betul news. कोविड टीका का प्रथम डोज लगवाने पर आपको भी मिल सकता है टीवी, फ्रिज या एंड्रॉयड मोबाइल। जिला प्रशासन द्वारा टीका लगवाने पर लागू की गई उपहार योजना का 27 सितंबर आखिरी दिन है। योजना के तहत पांच टीवी, पांच फ्रिज एवं पांच एंड्रॉयड मोबाइल प्रथम डोज लगवाने वाले नागरिकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

विगत 17 से 20 सितंबर तक लागू की गई उपहार योजना में विकासखंड चिचोली के ग्राम पाटाखेड़ा निवासी श्री गोलू वटके को मोबाइल मिला है। वे बताते हैं कि उन्होंने 17 सितंबर को कोविड का टीका लगवाया था। टीका लगाने के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हैं एवं उपहार में मोबाइल मिलने से प्रसन्न हैं। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है उनसे टीका लगवाने की गोलू ने अपील की है। साथ ही कहा है कि टीका लगवाकर जिला प्रशासन की उपहार योजना का लाभ भी लें।
#JansamparkMP

#कोई_न_छूटे_अभियान 
#MPVaccinationMahaAbhiyan4 
कोविड टीका लगवाने पर उपहार में मिला मोबाइल
--------------------------------------
खुश हैं मालीपुरा की सुश्री मोनिका उइके
---------------------------------------
बैतूल न्यूज । विकासखंड चिचोली के ग्राम मालीपुरा निवासी सुश्री मोनिका उइके ने 17 सितंबर को कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत कोविड वैक्सीन का फर्स्ट डोज लगवाया। टीका लगवाने के बाद वे पूर्णतः स्वस्थ हैं, उन्हें कोई तकलीफ नहीं है।

 जिला प्रशासन की इनामी योजना में लकी ड्रॉ के तहत उन्हें उपहार में मोबाइल मिला। मोबाइल मिलने से मोनिका बहुत खुश हैं। उन्होंने सभी पात्र आयु वर्ग के नागरिकों से कोविड टीका लगवाकर जिला प्रशासन की उपहार योजना का लाभ लेने की अपील की है।

#कोई_न_छूटे_अभियान 
#MPVaccinationMahaAbhiyan4 
कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित, मैंने लगवाया है, आप भी लगवाएं
---------------------------------------
जावरा के संदेश धोटे को उपहार में मिला मोबाइल
---------------------------------------
कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित है, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र सुरक्षित उपाय है। मैंने कोविड टीका लगवाया है, आप भी लगवाएं और अन्य लोगों को भी कोविड टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। यह कहना है आठनेर विकासखंड के ग्राम जावरा निवासी श्री संदेश धोटे का। 

श्री धोटे ने कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत कोविड वैक्सीन का फर्स्ट डोज लगवाया एवं जिला प्रशासन की इनामी योजना में लकी ड्रॉ के तहत उन्हें मोबाइल उपहार में मिला। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद वे पूर्णत: स्वस्थ हैं। श्री धोटे ने सभी पात्र आयु वर्ग के नागरिकों से कोविड टीका लगवाकर जिला प्रशासन की उपहार योजना का लाभ लेने की अपील की है।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad