✍️ सोनू राठौर भैंसदेही
भैंसदेही:-इन दिनों तहसील मुख्यालय भैंसदेही के शासकीय उत्कृष्ट बालक हाईस्कूल में भवन का मरम्मतीकरण कार्य किया जा रहा है जिसमे भारी मात्रा में घटिया मटेरियल का प्रयोग कर धड़ल्ले से बेरोकटोक निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।उक्त कार्य सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बैतुल के माध्यम से स्वीकृत हुआ है जिसमे सम्पूर्ण स्कूल में आवश्यक मरम्मतीकरण किया जाना है परंतु जो निर्माण कार्य चल रहा है उसमें घटिया रेत एवं गुणवत्ताहीन सामग्री का प्रयोग कर कार्य किया जा रहा है इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य को भी नही है इसके टेंडर कब जारी हुए इसका भी कोई प्रमाण नही है विद्यालय प्रबंधन को कार्य मे क्या क्या किया जाना है इसकी भी कोई जानकारी ठेकेदार द्वारा नही दी गई है ठेकेदार धड़ल्ले से अपने मनमर्जी के मुताबिक घटिया सामग्री को लेकर निर्माण कर रहा है,स्कूल के इस मरम्मतीकरण कार्य मे कौन कौन से कार्य किये जाने है इसका भी कही कोई उल्लेख नहीं है न ही किसी प्रकार का बोर्ड लगाया गया हैं।कार्यालय द्वारा टेंडर प्रक्रिया कब की गई इस पर भी संशय बना हुआ है फिलहाल हाईस्कूल में जो मरम्मतिकरण का कार्य चल रहा है वह संतोष जनक नही है।
इनका कहना :-
उत्कृष्ट विद्यालय की सीमेंट की टीने क्षतिग्रस्त हो चुकी थी जिसकी लिखित शिकायत हमारे द्वारा सहायक आयुक्त को की गई थी उसके पश्चात मरम्मत निर्माण कार्य वर्तमान में अभी सहायक आयुक्त द्वारा किया जा रहा है यह निर्माण कार्य की लागत एवं ठेकेदार कौन है और इसका स्टीमेट क्या है इसकी कोई हमारे पास में आदेश की कॉपी उपलब्ध नहीं हो पाई है ।
के हसन प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसदेही
