Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बालाजीपुरम जैसी घटना दुबारा नहीं हो पाएं। हिन्दू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Incidents like Balajipuram should not happen again. Hindu organizations submitted memorandum

✍️नितिन अग्रवाल .....


बैतूल। बुधवार को बैतूल जिले के आक्रोशित विभिन्न हिन्दू संगठनों बजरंग सेना, श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, भगवा रक्षा दल, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद को बालाजीपुरम मंदिर में वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किये उत्पात की घटना पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर सांसद डीडी उइके, विधायक निलय डागा, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, दीपक कपूर, प्रवीण गुगनानी और बालाजी मंदिर प्रबंधन समिति की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में श्री योग वेदांत सेवा समिति के जिला अध्यक्ष राजेश मदान एवं बजरंग सेना के प्रदेश संगठन मंत्री विकास महाजन ने बताया कि 27 सितम्बर को हिन्दू आस्था के केन्द्र मंदिर बालाजीपुरम में वर्ग विशेष के तीन युवकों ने शराब के नशे में हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं को गाली गलौच की एवं मंदिर परिसर में उत्पात मचाया। ऐसा करके इन्होंने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी और भगवा रक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास खरे ने कहा कि मंदिर में किये गए इस तरह के कुकृत्य को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। बैतूल जिला एक शांति प्रिय जिला है और इस तरह की घटनाओं से अराजकता का माहौल बन जाता है और शांति भंग होने की भी पूर्ण संभवना है क्योंकि हिन्दू अपने आराध्य देवी-देवताओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। ज्ञापन में तीनों युवकों पर कठोर कार्यवाही करने की बात कही है जिससे जिले में एक अच्छा संदेश पहुंचे और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। एसपी महोदया ने कहा कि ऐसी घटनाओं को हम तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते हैं और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही श्री मदान द्वारा इस मौके पर लव जिहाद का भी मुद्दा उठाया और उन्होने कहा कि मंदिर प्रकरण में जिस मुस्तैदी से प्रशासन ने कार्यवाही की है उसके लिए हम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर हिन्दू संगठनों के ओमप्रकाश प्रजापति, रश्मि प्रधान, सनील परिहार, राजकुमार वाडबुदे, निखिल प्रधान, राजा अम्भोरे, सतीश उबनारे, राकेश साहू, नंदकिशोर सिवनकर, सचिन गावंडे, विवेक बरोदे, महाराज अशोक साहू, कृष्णा पाटील, अभिषेक धोटे, सुरेश खांडवे सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad