The body of an unknown person was found in the Ganna Wadi of Mohgaon village under Khedli Panchayat, according to the police, the young man died due to electrocution
Big Breaking news खेड़ली पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव मोहगांव के गन्ना वाड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस के अनुसार करंट लगने से हुई युवक की मौत
बैतूल गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत खेड़ली के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहगांव में सतीश डिगरसे के खेत के गन्ना बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखा खेत के मालिक के अनुसार वह खेत में घास लेने के लिए गया था तभी उसे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखा जिसके बाद खेत मालिक ने तत्काल ग्राम कोटवार शशिकांत दादंड़े को कॉल कर सूचना दी व कोटवार ने बैतूल गंज थाने को इसकी सूचना दी,व उसके पश्चात पंचायत सरपंच पति राजकुमार विईके सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे गंज थाने से ASI जुगल किशोर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे शव को खेत के बाहर लाया गया, उक्त मृतक युवक के दोनों हाथों में करंट से जलने के निशान तथा पेट पर भी जलने के निशान मिले है, जिस स्थान पर युवक का शव मिला उस स्थान की बरीकि से जांच की गई वहां किसी भी प्रकार के बिजली के तार या हथियार बरामद नहीं हुए हैं
पुलिस के अनुसार अभी तक उक्त मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है आसपास के गांव के लोगों द्वारा भी पहचान कराई गई परंतु उक्त मृतक युवक को कोई भी नहीं पहचानता प्रथम दृष्टया पुलिस के अनुसार यहां करंट लगने का मामला लग रहा हैं !
पूरे मामले पर मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया गया और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया
![]() |
| Tap to download our app |
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |





