raid on giant butcher food going on in the luxurious house of Tilak ward of Kothi market, more than 2 dozen cattle were confiscated, huge quantity of Ochar and machine confiscated
Big Breaking News - कोतवाली बैतूल की बड़ी कार्रवाई कोठी बाजार के तिलक वार्ड के आलीशान मकान में चल रहे विशालकाय कसाई खाने पर रेड 2 दर्जन से अधिक गोवंश मवेशियों को किया गया जप्त,भारी मात्रा में ओचार ओर मशीन जप्त
बैतूल मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कोठी बाजार के तिलक वार्ड का है जहां एक आलीशान मकान में अवैध रूप से विशालकाय कसाई खाना चंचालित किया जा रहा था , जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को मुखबिर के द्वारा लगी तो आज दिनांक 9 सितंबर दोपहर मैं पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर एक महिला को मौके पर से पकड़ कोतवाली थाना ले गया तथा 2 दर्जन से अधिक जिवित गोवंश को भी पकड़ा गया जिन्हें त्रिवेणी गौशाला भिजवाया गया कसाई खाने से मवेशियों को कत्ल में उपयोग कीये जाने वाली मशीन और ओजार भारी मात्रा में मिले सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके से मुख्य आरोपी फरार होना बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने पूरे मकान को अपने कब्जे में ले लिया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस मकान में कत्लखाना संचालित किया जा रहा था वहां बहुत बड़ा मकान है जो अंदर ही अंदर फैला हुआ है और अंदर बड़े पैमाने पर मवेशियों की हड्डियां एवं खाल बरामद की गई है,
इनका कहना
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाले कोतवाली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगेवे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन पर मुखबिर की सूचना के आधार पर इस मकान पर छापा मार कार्रवाई की गई जिसमें 26 जिवित गोवंश बरामद किए गए हैं जिन्हें त्रिवेणी गौशाला में भिजवा दिया गया है फिलहाल सभी आरोपी भाग खड़े हुए पूरे मकान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, अभी आगे की कार्यवाही चल रही है कार्यवाही के बाद भी और भी इस मामले को लेकर जानकारी दी जाएगी
कोतवाली थाना प्रभारी रत्नाकर हिगंवे
![]() |
| Tap to download our app |
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |






