लोधिखेड़ा
कन्हान नदी पर टूटी पुलिया के निर्माण को लेकर एक दिवसीय धरना आंदोलन
बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे स्कूल जाने से वंचित
लोधी खेड़ा से लगभग 30 ग्रामों का आवागमन बाधित किलोमीटर का फेरा लगाने पर ग्रामीण मजबूर
सौंसर/लोधीखेड़ा
लोधी खेड़ा नगर से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर बने कन्हान नदि का पुल बीते महा टूट जाने के कारण लोधी खेड़ा से लगे लगभग 30 ग्रामों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पुलिया टूट जाने के कारण आसपास के ग्राम के स्कूली बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं लोधी खेड़ा से सटे बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में कामगार अपनी फैक्ट्रियों में नहीं पहुंच पा रहे हैं वही कुछ ग्रामीण मजबूरी में टूटी पुलिया के ऊपर से आने जाने पर मजबूर है जोकि टूटी पुलिया पर जाने से हादसे का अंदेशा बना हुआ रहता है कन्हान पुलिया निर्माण को लेकर सौसर तहसील विधायक विजय चौरे यह एवं ब्लॉक कांग्रेस समन्वयक भागवत जी महाजन व लोधी खेड़ा व्यापारी संघ की ओर से कन्हान नदी के पुलिया निर्माण को लेकर एक दिवसीय धरना आंदोलन किया गया जिसमें आसपास के ग्रामों के बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे सौसर विधायक विजय चौरे द्वारा कहा कि अगर 10 दिनों में यह पुलिया बनकर तैयार नहीं होता है तो तो बहुत बड़े संख्या में ब्लॉक कांग्रेस समन्वयक भागवत जी महाजन के सहयोग से चक्का जाम एवं उग्र रूप से धरना आंदोलन किया जाएगा वहीं व्यापारी संगठन द्वारा भी कहा गया कि अगर शीघ्र ही पुलिया निर्माण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
