Goat farming in which you can also earn by taking 90% financial assistance of the government, every month will be ₹ 2 lakh.
बकरी पालन व्यवसाय के बारे में जानकारी : वर्तमान समय की इस महंगाई भरी जिंदगी में नौकरी की फिक्स्ड सैलरी से अगर आपका भी गुजारा नहीं हो रहा और आप एक्स्ट्रा इनकम के लिए कारोबार (Extra income) की सोच रहे. तो आप कम पैसों में अपना कारोबार शुरू (Start own Business) कर सकते हैं. आज हम आपको एक सुपरहिट बिजनेस आइडिया (Superhit business idea) के बारे में बताने जा रहे हैं. इस बिजनेस से आप हर महीने 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं बकरी पालन (Goat farming business) के व्यवसाय के बारे में, बकरी पालन व्यवसाय बहुत ही लाभदायक कारोबार (Profitable business) है और भारत में लोग बकरी पालन (goat rearing) के कारोबार से मोटी रकम कमा (Earn money) रहे हैं.
इस बिजनेस को आप घर से शुरू कर सकते हैं. बता दें कि वर्तमान इसे एक कार्मशियल व्यवसाय माना जाता है, जो किसी देश की अर्थव्यवस्था और पोषण में बहुत योगदान देता है. बकरी फार्म (Goat Farm) ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है. बकरी पालन से दूध, खाद आदि कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं
जानें कितना आएगा खर्च
इसे शुरू करने के लिए आपके पास स्थान, चारा, ताजा पानी, आवश्यक श्रम की संख्या, पशु चिकित्सा सहायता, बाजार क्षमता और निर्यात क्षमता का के बारे में जानकारी होनी चाहिए. बता दें कि बकरी के दूध से लेकर मांस तक में मोटी कमाई है. बता दें कि बकरी के दूध का मार्केट में काफी डिमांड है. वहीं, इसका मांस सबसे अच्छे मांस में से एक है जिसकी घरेलू मांग बहुत अधिक है. यह कोई नया व्यवसाय नहीं है और यह प्रक्रिया प्राचीन काल से चली आ रही है.
कितनी होगी कमाई
बकरी पालन परियोजना काफी मुनाफे वाला कारोबार है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 फीमेल बकरी पर औसतन 2,16, 000 रुपये की कमाई हो सकती है. वहीं, मेल वर्जन से औसतन 1,98,000 रुपये की कमाई हो सकती है.
भारत में गाय, भैंस की तरह ही बकरी पालन बहुत पहले से किया जाता रहा है। बकरी पालन की एक सबसे बड़ी बात ये हैं कि जो लोग गरीब हैं और गाय, भैंस नहीं रख सकते हैं उनके लिए बकरी पालन करना सबसे अच्छा रहेगा। बकरी पालन में बहुत कम खर्चा आता है और मुनाफा इससे कई गुना अधिक लिया जा सकता है। बकरी जो कि अपना आहार पेड़-पौधों की पत्तियां आदि खाकर लेती है। जबकि गाय, भैंसों को इससे अधिक आहार की आवश्यकता होती है। इसके लिए पशु आहार आदि बाजार से लाना पड़ता है। इस लिहाज से देखें तो बकरी पालन में बहुत कम खर्च आता है। बकरी पालन बिजनेस के लिए बैंको से लोन मिलता है और इसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।
बकरी के दूध में पाए जाते है ये पोषक तत्व
लाइवस्ट्रॉग.कॉम (livestrong.com) की एक रिपोर्ट के मुताबिक बकरी के दूध में छोटे फैट पार्टिकल होते हैं। साथ ही इसमें उपलब्ध प्रोटीन छोटे बच्चों में होने वाली दूध उलटने की समस्या को कम करने में मदद करता है। गाय के दूध के मुकाबले बकरी के दूध में सेलेनियम, नियासिन और विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है। अध्ययनों में यह भी पता चला है कि गाय के दूध की अपेक्षा बकरी के दूध में एलर्जी बढ़ाने वाले तत्व नहीं होते हैं। साथ ही इसमें लैक्टोज की मात्रा भी गाय के दूध के मुकाबले काफी कम होती है। अध्ययनों यह भी दावा किया जाता है कि बकरी के दूध में दिमाग की क्षमता बढ़ाने वाले सन्युग्म लिनोलिक ऐसिड भी होता है। बकरी के दूध पर किए गए शोध में बताया गया है कि बकरी का दूध आयरन के बेहतर इस्तेमाल में मदद करता है। इससे आयरन और कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स के साथ परस्पर क्रिया की संभावना कम हो जाती है।
बकरी का दूध इन बीमारियों में काफी लाभकारी
बकरी का दूध ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इम्यून सिस्टम बढ़ता है। इसके साथ ही बकरी का दूध हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। एक रिसर्च में पता चला है बकरी का दूध पीने से आंतों की सूजन कम होती है। रोजाना बकरी का एक ग्लास दूध पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
बकरे के मांस की रहती बाजार में डिमांड
भारत मेंबकरी के दूध के साथ ही बकरे के मांस की बाजार में काफी मांग रहती है। मांस खाने के शौकीन लोगों के लिए बकरे का मांस उनका पसंदीदा मांस में एक है। इसकी मांग देश भर में हमेशा बनी रहती है। बकरी पालन व्यवसाय में आमदनी अच्छी होने से बहुत से किसान इससे जुड़ रहे हैं। इससे किसानों को बहुत फायदा हो रहा है
बकरी पालन के लिए उन्नत नस्ल
अगर कोई व्यवसायिक रूप में बकरी पालन शुरू करना चाहता है तो बरबरी बकरी सबसे अच्छी नस्ल है। जमुनापारी नस्ल 22 से 23 महीने में, सिरोही 18 महीने में गाभिन होती है वहीं बरबरी 11 महीने में बच्चे देने के लिए तैयार हो जाती है। यह साल में दो बार दो से तीन बच्चे दे सकती है।
बकरी पालन में प्रति बकरी कितना आता है खर्चा
एक साल में एक बरबरी बकरी तैयार करने में तीन हजार रुपए का खर्चा आता है और बाजार में इसकी कीमत करीब दस हजार रुपए तक है। अब बात करें इस नस्ल की बकरियों से मिलने वाले दूध की तो यह बकरियां प्रतिदिन एक किलो दूध देती हैं और गर्मी, बरसात, सर्दी सभी तरह के वातावरण में आसानी से रह सकती हंै।
बकरी पालन के लिए Bank से ले सकते हैं lone
यह एक प्रकार का Working Capital lone है जिसका उपयोग बकरी पालन व्यवसाय के लिए किया जा सकता है। किसी भी व्यवसाय की तरह बकरी पालन व्यवसाय को शुरू करने के लिए कुछ राशि की आवश्यकता होती है। वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और कैश फ्लो को बनाए रखने के लिए, ग्राहक विभिन्न निजी और सरकारी बैंकों द्वारा दिए गए बकरी पालन लोन का विकल्प चुन सकते हैं।
किन कामों के लिए मिलता है लोन
बकरी पालन लोन उपयोग भूमि खरीद, शेड निर्माण, बकरियां खरीदने, चारा खरीदने आदि के लिए किया जा सकता है। सरकार ने बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए उद्यमियों के लिए कई नई योजनाएं शुरू की हैं और सब्सिडी शुरू की है। बैंकों या लोन संस्थानों की सहायता से शुरू की गई कुछ प्रमुख योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी नीचे दी गई है।
बकरी पालन के लिए मिलता है सब्सिडी का लाभ
नाबार्ड विभिन्न बैंकों या लोन संस्थानों की मदद से बकरी पालन लोन प्रदान करता है। नाबार्ड की योजना के अनुसार, गरीबी रेखा के नीचे, एससी/एसटी श्रेणी में आने वाले लोगों को बकरी पालन पर 33 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। अन्य लोगों के लिए जो ओबीसी और सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, उन्हें 25 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। जो कि अधिकतम 2.5 लाख रुपए होगी।
ये बैंक देते हैं बकरी पालन के लिए लोन
भारत में बकरी पालन बिजनेस अब तेजी से बढ़ रहा है। इसे प्रगतिशील, युवा शिक्षित किसान अपना रहे हैं। इस व्यवसाय में अच्छी आमदनी किसानों को बकरी पालन के लिए आकर्षिक कर रही है। बकरी पालन के लिए कई बैंक लोन दे रहे हैं कुछ प्रमुख बैंकों की जानकारी इस प्रकार से हैं
एसबीआई बकरी पालन लोन
बकरी पालन के लिए लोन राशि व्यवसाय की आवश्यकताओं और आवेदक की प्रोफाइल पर निर्भर करेगी। आवेदक को एक अच्छी तरह से तैयार किया गया बिजनेस प्लान पेश करनी चाहिए जिसमें क्षेत्र, स्थान, बकरी की नस्ल, उपयोग किए गए उपकरण, वर्किंग कैपिटल निवेश, बजट, मार्केटिंग की रणनीति, श्रमिकों का विवरण आदि जैसी सभी आवश्यक व्यवसायिक जानकारी शामिल होनी चाहिए, आवेदक द्वारा योग्यता शर्तों को पूरा करने के बाद एसबीआई आवश्यकता के अनुसार लोन राशि को मंजूरी देगा। एसबीआई भूमि के कागजों को गारंटी के रूप में पेश करने के लिए कह सकता है। ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकती है
बकरी पालन के लिए नाबार्ड लोन
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) का मुख्य फोकस पशुधन खेती के उत्पादन को बढ़ाने के लिए छोटे और मध्यम किसानों की आर्थिक मदद करना है जो अंतत: रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगा। नाबार्ड विभिन्न बैंकों या लोन संस्थानों की मदद से बकरी पालन लोन प्रदान करता है। नाबार्ड की योजना के तहत जो इन बैंको से बकरी पालन के लिए लोन लिया जा सकता है। वे इस प्रकार से हैं-
कॉमर्शियल बैंक
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
राज्य सहकारी बैंक
शहरी बैंक आदि।
केनरा बैंक बकरी पालन लोन
केनरा बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर भेड़ और बकरी पालन लोन) प्रदान करता है। पालन के लिए एक विशिष्ट क्षेत्र के अनुकूल बकरियों की खरीद के उद्देश्य से लोन का लाभ उठाया जा सकता है।
आईडीबीआई बैंक IDBI BANK
आईडीबीआई बैंक अपनी योजना एग्रीकल्चर फाइनेंस शीप एंड गोट रेयरिंग के तहत भेड़ और बकरी पालन के लिए लोन प्रदान करता है। भेड़ और बकरी पालन के लिए आईडीबीआई बैंक द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम लोन राशि 50,000 रुपए है और अधिकतम लोन राशि 50 लाख रुपए है। यह लोन राशि व्यक्तियों, समूहों, सीमित कंपनियों, शेपर्ड के सह-ऑप सोसायटी और संस्थाओं द्वारा ली जा सकती है जो इस गतिविधि में लगे हुए हैं।
बकरी पालन के लिए मुद्रा लोन Mudra lone
चूंकी बकरी पालन कृषि क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए पीएमएमवाई के तहत शुरू की गई माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी मुद्रा लोन योजना के तहत बकरी पालन के लिए लोन बैंकों द्वारा प्रदान नहीं किया जाएगा। बैंकों की मदद से मुद्रा गैर-कृषि क्षेत्र में लगे व्यक्तियों और उद्यमों को सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में आय उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करती है। हालांकि, राज्य और केंद्र सरकार ने बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न लोन योजनाएं और सब्सिडी शुरू की हैं ।
बकरी पालन लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
बकरी पालन के लिए बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेज की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
4 पासपोर्ट साइज फोटो
पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
एड्रैस पू्रफ
इनकम प्रूफ
आधार कार्ड
बीपीएल कार्ड, यदि उपलब्ध हो
जाति प्रमाण पत्र, यदि एससी / एसटी / ओबीसी
मूल निवासी प्रमाण पत्र
बकरी पालन प्रोजेक्ट रिपोर्ट
भूमि रजिस्ट्री के दस्तावेज
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




