Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर घोड़ाडोंगरी में भाजपा की बैठक आयोजित

BJP meeting organized in Sarni to celebrate Seva Pakhwada on the occasion of Prime Minister Modi's birthday





भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी के नगर भाजपा कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्म दिवस को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी सेवा समर्पण को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर 21 दिनों का सेवा पखवाड़ा मनाएगी, भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक में जिले से 21 दिवसीय कार्यक्रम के मंडल प्रभारी किशोर महोबे एवं कार्यक्रम के सह प्रभारी नरेंद्र उईके ने भाजपा जिला संगठन के द्वारा प्रत्येक मंडलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में पार्टी पदाधिकारियों को विस्तार से समझाया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय के द्वारा 21 दिवसीय सभी कार्यक्रमों के प्रभारियों की नियुक्ति भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो की सहमति से घोषित की गई साथ ही भाजपा के मीडिया सह प्रभारी विशाल बत्रा ने संगठन द्वारा दिए गए 21 दिवसीय कार्यों को सामूहिक रूप से बाट-बाट कर कार्यक्रम को सरलता से संपन्न कराए जाने की बात कही कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री बिजिलाल धुर्वे ने किया इस अवसर पर मंडल के प्रभारी किशोर महोबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ता मोदी जी के जन्म दिवस, पंडित दीनदयाल जी के जन्मदिवस एवं महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 21 दिवसीय सेवा पखवाड़ा मना रही है, इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता नदियों की सफाई, ग्राम की सफाई, मंदिरों की सफाई, हनुमान चालीसा का आयोजन रक्तदान शिविर एवं सरकार द्वारा निशुल्क अनाज वितरण जैसे कार्यक्रम मुख्य रूप से कर रही है इस दौरान दिव्यांगों के लिए कृतिम अंगों का वितरण शिविर भी लगाया जाएगा। बैठक में मण्डल प्रभारी किशोर महोबे, सह प्रभारी नरेन्द्र उईके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, पूर्व विधायक गीता उईके, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विशाल बत्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके, वरिष्ठ भाजपा नेता मारुतिराव सोनारे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो महामंत्री बिजीलाल धुर्वे जनपद अध्यक्ष सुशीला चरण धुर्वे,महिला नेत्री सुरेखा चौधरी सहित भाजपा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


 

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel




♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad