Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पेट्रोल-डीजल की कीमतें होंगी कम! मंत्री स्‍तर की समिति 17 सितंबर 2021 को बैठक कर ले सकती है बड़ा फैसला

Petrol and diesel prices will be reduced! Minister level committee may meet on 17th September 2021 to take a big decision




पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने के तरीके खोज रही है केंद्र सरकार.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली समिति शुक्रवार को होने वाली बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी.

नई दिल्‍ली 15 सित.। आम आदमी को जल्‍द ही पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से राहत मिल सकती है. इसके लिए केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल को वस्‍तु व सेवा कर के दायरे में लाने का फैसला ले सकती है. दरअसल, जीएसटी पर मंत्रिस्तरीय समिति एक राष्‍ट्रीय दर  के तहत पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर टैक्स लगाने पर विचार करेगी. इससे उपभोक्‍ता मूल्‍य और सरकारी राजस्व में बड़े बदलाव के दरवाजे खुल जाएंगे. 

सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में ये समिति 17 सितंबर 2021 को पेट्रोल-डीजल को जरएसटी के दायरे में लाने के प्रस्ताव की जांच करेगी.

व्‍यवस्‍था में बदलाव के लिए कितने सदस्‍यों की चाहिए मंजूरी?

जीएसटी सिस्टम में किसी भी बदलाव के लिए समिति के तीन-चौथाई सदस्‍यों की ओर से मंजूरी की जरूरत होगी. इसमें सभी राज्यों और क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. हालांकि, इनमें से कुछ ने जीएसटी सिस्टम में ईंधन को शामिल करने का विरोध किया है. उनका मानना है कि इससे राज्य का एक अहम राजस्व जुटाने वाला प्रोडक्ट केंद्र सरकार के हाथों में चला जाएगा. 

बता दें कि एक अदालत ने भी पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार करने को कहा था. हालांकि, वित्त मंत्रालय या उसके प्रवक्ता की ओर से अब तक इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

समिति किन-किन मुद्दों पर बैठक में कर सकती है विचार?
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से इनकी कीमतों को घटाने में केंद्र सरकार को बड़ी मदद मिलेगी. 

बता दें कि हाल के महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्रीय और राज्य सरकारों की तरफ से लगाए गए टैक्स के कारण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं. डीजल और गैसोलीन देश के आधे से अधिक ईंधन की खपत करते हैं. देश में ईंधन की लागत का आधे से ज्यादा हिस्सा टैक्स होता है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की बैठक में जीएसटी पैनल कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं पर 31 दिसंबर 2021 तक रियायतें देने पर विचार करेगा.




HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


 

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel




♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad