car which was lying in the Tawa river in Siwanpath village of Ghoradongri tehsil was found in a badly damaged condition on Wednesday.
पांच किलोमीटर दूर मिली शिवनपाट रपटे से बही थी कार
घोड़ाडोंगरी। रविवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी में आई बाढ़ में बही कार तीसरे दिन यानी की बुधवार दोपहर पांच किलोमीटर दूर डूल्हारा गांव के पास मिली। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी। ऊपरी हिस्सा पानी में दिखाई दे रहा था। वहीं पिछला भाग पानी में डूबा था। लोगों ने नदी में डूबी कार के अगले दो पहिए निकाल लिए। वहीं स्टेपनी कार से काफी दूर ग्रामीण को मिली। दो दिनों से कार की तलाश कर दिलीप पटने ने बताया नदी में बाढ़ कम होने पर घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर डूल्हारा गांव के पास नदी में कार तो मिल गई। लेकिन अब यह कार किसी काम की नहीं बची। बाढ़ के बहाव में कार इतनी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है कि उसे नदी से निकालना महंगा पड़ रहा है। उन्होंने बताया रविवार को मुकेश चक्रवर्ती और गोकुल भोपाल से पाथाखेड़ा आए थे।
पाथाखेड़ा से चोपना जाते समय सिवानपाट रपटा पार करते समय अचानक नदी में बाढ़ आ गई। अचानक आई भीषण बाढ़ को देख मुकेश और गोकुल कार छोडक़र बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन अपनी कार को बाढ़ से नहीं बचा सके। उन्होंने बताया जब कार बही तो करीब 30-40 मीटर दूर तक दिखाई दी। उसके बाद घटना के तीसरे दिन डूल्हारा गांव के पास नदी में कार क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। इस मामले की शिकायत मुकेश चक्रवर्ती द्वारा रानीपुर थाने में दर्ज कराई है।
📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
https://youtube.com/channel/UCch1MaGcQl5PrYbydtT-xQg
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
https://chat.whatsapp.com/GQUcttTzrCyLOGenarAvE3
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

