Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

PM मोदी ने जारी किया ₹ 125 का सिक्का, स्वामी प्रभुपाद की 125 वीं जयंती पर हुआ लांच। देखें वीडियो

PM Modi released ₹ 125 coin, launched on the 125th birth anniversary of Swami Prabhupada. Iscon Temple.










नयी दिल्ली 2 सित.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के संस्थापक श्री भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर  125 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का (Special Commemorative Coin of Rs 125) जारी किया।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में स्मारक सिक्का जारी करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वामी प्रभुपाद को एक अलौकिक कृष्णभक्त बताया और कहा कि वह एक महान देश भक्त भी थे।

उन्होंने कहा, 'स्वामी जी ने देश के स्वतन्त्रता संग्राम में संघर्ष किया था। उन्होंने असहयोग आंदोलन के समर्थन में स्कॉटिश कॉलेज से अपना डिप्लोमा तक लेने से मना कर दिया था।' उनके द्वारा स्थापित इस्कॉन को आमतौर पर 'हरे कृष्ण आंदोलन' के रूप में जाना जाता है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में स्थित इस्कॉन मंदिर और गुरुकुल भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए हुये हैं।

उन्होंने कहा, 'इस्कॉन ने दुनिया को बताया है कि भारत के लिए आस्था का मतलब है- उमंग, उत्साह, और उल्लास और मानवता पर विश्वास।' प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवता के हित में भारत दुनिया को कितना कुछ दे सकता है, योग, आयुर्वेद और विज्ञान आज इसका बड़े उदाहरण है और इनका लाभ पूरी दुनिया को मिल रहा है।

"यही अपनापन जब हमें 'मेक इन इंडिया' उत्पादों के लिए मिलेगा तो हमें कैसा लगेगा"

उन्होंने कहा, 'हम जब भी किसी दूसरे देश में जाते हैं और वहां जब लोग 'हरे कृष्ण' Hare Krishna बोलकर मिलते हैं तो हमें कितना अपनापन लगता है... कितना गौरव भी होता है। कल्पना करिए, यही अपनापन जब हमें 'मेक इन इंडिया' 'Make in India' उत्पादों के लिए मिलेगा तो हमें कैसा लगेगा।' प्रधानमंत्री Prime minister ने विद्वानों का हवाला देते हुए कहा कि अगर भक्तिकाल की सामाजिक क्रांति Social revolution न होती तो भारत Bharat न जाने कहां होता और किस स्वरूप में होता।

इस्कॉन ने श्रीमद्भगवद् गीता  Shreemad Bhagvat geeta और अन्य वैदिक साहित्य Vedik sahitya का 89 भाषाओं में अनुवाद किया

उन्होंने कहा, 'लेकिन उस कठिन समय में चैतन्य महाप्रभु जैसे संतों ने हमारे समाज को भक्ति की भावना से बांधा। उन्होने 'विश्वास से आत्मविश्वास' का मंत्र दिया। एक समय अगर स्वामी विवेकानंद जैसे मनीषी आए जिन्होंने वेद-वेदान्त को पश्चिम तक पहुंचाया, तो वहीं विश्व को जब भक्तियोग को देने की ज़िम्मेदारी आई तो श्री प्रभुपाद और इस्कॉन ने इस महान कार्य का बीड़ा उठाया। उन्होंने भक्ति वेदान्त को दुनिया की चेतना से जोड़ने का काम किया।' ज्ञात हो कि इस्कॉन Iscon ने श्रीमद्भगवद् गीता और अन्य वैदिक साहित्य का 89 भाषाओं में अनुवाद किया, जो दुनिया भर में वैदिक साहित्य के प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी Minakshi Lekhi और इस्कॉन से जुड़े तमाम पदाधिकारी व भक्त भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad