Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग - गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित कराने मिर्ची बाबा ने अपने खून से प्रधानमंत्री को लिखा पत्र। देखें वीडियो।

Mirchi Baba wrote a letter to the Prime Minister with his blood to declare the cow as the National Gaumata. Watch video.








ग्वालियर में गायों को लेकर मिर्ची बाबा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया है। उन्होंने गोला का मंदिर से फूलबाग तक पैदल रैली निकालकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। फूलबाग पर धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री को खून से चेतावनी भरा पत्र भी लिखा है। पत्र में लिखा है कि गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित किया जाए।

साथ ही नारेबारी भी की। इतना ही नहीं मिर्ची बाबा ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर जल्द सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो वह पैदल भोपाल और दिल्ली तक जाएंगे और गौमाता को उनका अधिकार दिलाकर ही रहेंगे।

ग्वालियर में मंगलवार को स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने गोला का मंदिर स्थित गौशाला से तमाम गाय भक्तों के साथ पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा में गौभक्त हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन तख्तियां पर लिखा था की भूखी गाय करे पुकार मेरे भरण पोषण के लिए 50 रुपए रोज दे शिवराज सरकार। गौमाता को राष्ट्रीय गौमाता घोषित करें। ( केंद्र सरकार ) इस दौरान गौभक्त गाय की दुर्दशा को सुधारने के लिए जोरदार नारेबाज़ी कर रहे थे। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यह पदयात्रा फूलबाग चौराहे पर पहुंची, जहां मिर्ची बाबा और अन्य गौभक्तों ने पहले अपना खून निकलवाया और उसके बाद खून से प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। इसके बाद खून से लिखा गया पत्र प्रधानमंत्री के नाम दो सूत्रीय मांग पत्र मिर्ची बाबा ने तहसीलदार को सौंपा। पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित किया जाए और हर रोज गाय को भरण पोषण के लिए 50 रुपए दिए जाएं।
मिर्ची बाबा ने प्रदेश और केन्द्र सरकार को दी चेतावनी
स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने आंदोलन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो प्रदेश की राजधानी भोपाल और देश की राजधानी दिल्ली तक गौभक्त पदयात्रा करेंगे। वहीं मिर्ची बाबा की पदयात्रा को लेकर बड़ी संख्या में जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मय बल के साथ मौजूद थे। बाबा ने यह भी कहा कि उनको कई संतों का समर्थन हैं। उन पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।




HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad