Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

युवक ने गुटका खा कर थूका तो कलेक्टर ने हाथ से साफ करवाया थूक। जमकर लगाई फटकार, देखें वीडियो

young man spit after eating gutka, the collector got the spit cleaned by hand. Reprimanded fiercely, watch the video.






MP में कलेक्टर ने हाथ से साफ कराया थूक:कर्मचारी ने अस्पताल में थूका तो कलेक्टर ने फटकारा, फिर सामने ही हाथ से साफ करवाया, बोले- नीच कहीं का, गंदगी कोई करे और साफ दूसरे करें

डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा जिला अस्पताल में गंदगी फैलाने वाले कर्मचारी पर जमकर बरस पड़े। कलेक्टर ने परिसर में थूकने पर कर्मचारी को पहले तो जमकर फटकार लगाई। इसके बाद हाथ से थूक साफ करवाया। उन्होंने कहा- नीच कहीं का। गंदगी कोई दूसरा करे और साफ अन्य व्यक्ति करे। ऐसा कब तक चलेगा।

मामला कुछ यूं है कि मंगलवार को कलेक्टर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने निकले थे। अस्पताल की पार्किंग क्षेत्र से गुजरते समय उन्होंने देखा कि एक युवक गुटखा खाकर थूक रहा है। इसी बात पर वह भड़क गए। उन्होंने कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उसे हाथ से थूक साफ करने के लिए कहा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

मामले में कलेक्टर का कहना है कि युवक जननी एक्सप्रेस का कर्मचारी है। वह गाड़ी में बैठे-बैठे थूक रहा है। ऐसा कब तक चलेगा कि लोग गंदगी फैलाए और 4 कर्मचारी उनकी गंदगी को साफ करते रहें। यदि कोई गंदगी फैलाएगा, तो वही साफ करेगा।



HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


 

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel




♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad