Viral video of forcibly giving liquor to goat in Bhopal surfaced. watch video
Bhopal News . भोपाल में सामने आए एक वीडियो में आप साफ देख सकते है कि इसमें दो बकरे शराब पीते नजर आ रहे हैं। उनके लिए उनका मालिक कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में पैग भी तैयार कर रहा हैं। और उसके बाद वह मालिक बकरों को जबरदस्ती शराब पिला रहा है। इसी बीच जो युवक वीडियो बना रहा होता है वह वीडियो बनाते हुए कहता है- देखो यह मेरे दोनों बकरे शराब पीते हैं। यह इसी तरह तैयार होते हैं। यह देख लो इनका ब्रांड है। यह इसी ब्रांड की शराब पीते हैं। अब मैं उन्हें शराब पिला रहा हूं।
इसके बाद वह युवक एक कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में शराब डालकर एक बकरे के मुंह को कसकर पकड़कर उसके मुंह में जबरन शराब डाल देता है। शराब पीने के बाद बकरा यहां-वहां पैर फटकारते नजर आ है। शराब पिलाने के बाद युवक उनसे कहता है कि अब चखने में क्या खाओगे।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बकरों को जबरन शराब पिलाई जा रही है। बोतल में शराब डालने के बाद उसमें पानी भी मिलाकर पैग तैयार किया जाता है। बकरा मुंह नहीं खोलता है, तो अय्यूब नाम का आरोपी उन पर बैठकर जबरन उसका मुंह एक हाथ से जोर लगाकर खोलता है और उसके मुंह में शराब भर देता है। इसके बाद बकरा पैर फटकारते हुए डगमगाने लगता है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो बनाने वाले बदमाश का नाम अय्यूब काला है। काजी कैंप भोपाल में रहने वाला अय्यूब हनुमानगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में है। उस पर पहले से ही मारपीट समेत अन्य धाराओं में 5 मामले दर्ज हैं। हनुमानगंज टीआई महेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी किसी ने शिकायत नहीं की है। अगर कोई शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




