Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मप्र में रेप के बदले गैंग रेप का सनसनीखेज मामला आया सामने। देखें वीडियो खबर

sensational case of gang rape came to the fore instead of rape in MP. watch video news





Rewa News . मप्र के रीवा जिले में बदले की भावना से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते दिन सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर पीड़ित देर रात परिजनों के साथ गढ़ थाने पहुंची। यहां महिला पुलिसकर्मी के सामने बयान लेने के बाद मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जिस नाबालिग बालिका ने दो लोगों पर दुष्कृत्य का आरोप लगाया है। वह आपस में सगे भाई हैं। साथ ही एक आरोपी नाबालिग है। जो घटना के बाद से फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

इधर, गैंगरेप के संबंध में एएसपी शिवकुमार वर्मा ने पुष्टि की है। कहा है कि चार महीने पहले दुष्कृत्य की एक घटना के आरोपी की बहन ने पीड़िता के भाइयों पर सामूहिक दुष्कृत्य का मामला दर्ज कराया है। प्रकरण कायम कर जांच की जा रही है।
यह है पूरा मामला?
गढ़ थाना प्रभारी शिवचरण टेकाम ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली थी। माता-पिता मजदूरी करने घर से दूर चले गए थे। इसी बीच सुबह दोनों भाई घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने कमरे की कुंदी अंदर से बंदकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी घर से फरार हो गए। जब शाम को परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने आप बीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित माता पिता के साथ गढ़ थाने पहुंची।

चार महीने पहले हुए दुष्कर्म का लिया बदला
एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा की माने तो रविवार को पीड़िता के साथ दो सगे भाइयों ने बारी-बारी से दुष्कृत्य किया है। इस घटना का एक चौकाने वाला पहलू यह है कि पीड़िता के भाई ने आरोपियों की बहन से चाह माह पहले दुष्कर्म किया था। जिसकी रिपोर्ट गढ़ थाने में दर्ज थी। अब उसी घटना में रेप का बदला गैंगरेप से पीड़िता के सगे भाइयों ने आरोपी की बहन से लेने का आरोप है। इसलिए पुलिस सभी बिन्दुओं की सघन जांच कर रही है।

HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad