Ignoring the rules of the holy city Illegal liquor being sold from place to place, contractors disregarding the rules.
Multai news. मुलताई ताप्ती नदी का उद्गम स्थल होने के कारण नगर को पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त है.
वर्ष 2008 में मध्य प्रदेश शासन के राजपत्र में जिसका उल्लेख किया गया है, लेकिन नगर में जगह जगह बिक रही अवैध शराब की वजह से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है.
हालांकि शासन को सबसे ज्यादा राजस्व की प्राप्ति भी आबकारी विभाग से होती है. लेकिन जिस तरह से नगर में गली गली अवैध शराब परोसी जा रही है, उससे शराब माफिया एवं आबकारी विभाग मे सांठगांठ नजर आ रही हैं. कई बार आबकारी अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही का नहीं होना किस बात का संकेत है?
नगर के आसपास के ढाबों को छोड़ भी दिया जाए तो नगर के बीचो बीच आजाद वार्ड, गांधी वार्ड एवं भगत सिंह वार्ड में घरों से अवैध शराब बेची जा रही है.
पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर दबिश जैसी कार्यवाही कर अवैध शराब धरपकड़ अभियान की औपचारिकता निभाई जाती रही है ।.
वही पवित्र नगरी के नियम अनुसार शराब की दुकानें शहर से बाहर होनी चाहिए किंतु नगर की तीन बड़ी शराब दुकानें शहरी क्षेत्र में संचालित हो रही है.
इन दुकानों पर शाम होते ही सुराप्रेमियों का झुंड लगने लगता है, जिससे नगर की महिलाएं अपने आप को असहज महसूस कर रही है.
खास तौर पर देखा जाए तो गांधी वार्ड मटन मार्केट के क्षेत्र ठेकेदार की मर्जी से अवैध शराब बेची जा रही है,उस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. एवं शासन प्रशासन को पवित्र नगरी के नियमों को संज्ञान में लेकर अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की जानी चाहिए.

