Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या का कारण अज्ञात, एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा और दोषी को अवश्य सजा मिलेगी- सीएम योगी

The reason for the suicide of Mahant Narendra Giri is unknown, every incident will be exposed and the guilty will definitely be punished- CM Yogi


सोमवार शाम अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि ने अपने मठ बाघंबरी गद्दी में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

प्रयागराज 21 सित.। सोमवार शाम अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि ने अपने मठ बाघंबरी गद्दी में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि सुसाइड नोट में महंत ने लिखा है कि वह अपने एक शिष्य से दुखी थे। पुलिस ने उनकी मौत के मामले में उनके पुराने शिष्य आनंद गिरि समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। संत समाज इस मामले की जांच CBI से करवाने की मांग कर रहा है।  महंत नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़े इस मामले की सभी अपडेट्स आप हमारे इस पेज पर पढ़ सकेंगे।

कोई भी व्यक्ति गिरफ़्तार नहीं है, हिरासत में हैं- ADG (क़ानून-व्यवस्था), उत्तर प्रदेश

कोई भी व्यक्ति गिरफ़्तार नहीं है, हिरासत में है। पूछताछ के बाद अगर गिरफ़्तार का आधार होगा तो आगे की कार्रवाई करेंगे। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसपर निष्पक्ष विवेचना करेंगे... इस मामले में समय नहीं लगेगा, चीज़ें जल्द सप्ष्टहो जाएंगी: प्रशांत कुमार, ADG (क़ानून-व्यवस्था), उत्तर प्रदेश

शिवसेना ने महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की

महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व का गला घोंट दिया गया है। उन्होंने शीर्ष संत की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की। राउत ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में किसी ने हिंदुत्व का गला घोंट दिया है। जिस तरह से हमने (महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी नेतृत्व वाली सरकार ने) पालघर में जांच की थी, उसी तरह इस मामले (संत की मौत) की सीबीआई जांच होनी चाहिए।’’

नरेंद्र गिरी की बहन का बयान
नरेंद्र गिरी की बहन ने कहा कि वो आत्महत्या नहीं कर सकते। उनसे जुड़े किसी विवाद की जानकारी नहीं है।- नरेंद्र गिरी की बहन का बयान

कल होगा पोस्टमार्टम
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पंचक’ होने के कारण महंत नरेंद्र गिरी के शव का पोस्टमार्टम कल किया जाएगा और फिर वैदिक रीति से उन्हें समाधि दी जाएगी।

एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा, दोषी को सजा मिलेगी- योगी

कल की घटना को लेकर बहुत से साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं। पुलिस की एक टीम, यहां के एडीजी जोन, आईजी रेंज और डीआईजी प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज सभी अधिकारी एकसाथ मिलकर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा और दोषी को अवश्य सजा मिलेगी। उनके शिष्यों, अनुयायियों और अखाड़ा से जुड़े पदाधिकारियों की राय है कि आज जनता के दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर बाघंबरी पीठ पर रहेगा। कल 5 सदस्यीय टीम पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम की कार्रवाई सम्पन्न करेगी। उसके बाद उनके भावनाओं के अनुरूप यहां समाधि का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।- सीएम योगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad