Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News - मुलताई पट्टन रोड़ पर लावारिश हालत में मिला नवजात शिशु। देखें वीडियो

Breaking News - Newborn baby found in abandoned condition on Multai Pattan road. watch video




मुलताई के अमरावती मार्ग पर एरिकेशन कॉलोनी से मासोद पंप की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग पर एक ढाबे के समीप सुनसान इलाके में गुरुवार रात करीब 9 बजे के लगभग एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर आसपास के रहवासी उस स्थान पर पहुंचे, वहां देखने पर पता चला कि लावारिश हालात में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है, तत्काल वहा मौजूद लोगों ने समाजसेवी और पत्रकारो को इसकी सूचना दी।
      सूचना मिलते ही तत्काल पत्रकारगण और समाजसेवी घटना स्थल पर पहुंचे और बच्चे को शासकीय अस्पताल मुलताई पहुंचाया। जहा से बालक को चाइल्ड केयर बैतुल भेजा जाएगा। 
        घटना के संबंध में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अवैध संबंधों के चलते जन्मे उक्त बालक को किसी ने लावारिश हालत में छोड़ दिया। लेकिन "जाको राखे साईया मार सके ना कोई" तर्ज पर ईश्वर ने उक्त बच्चे की जानवरों एवं जानलेवा मौसम से रक्षा की।
         उक्त घटना की खबर आग की तरह कुछ ही देर में पूरे नगर में फैल गई है जिसके चलते अब घटना को लेकर तरह-तरह की बाते जनचर्चा का विषय बना हुआ है।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad