आठनेर । सेंट्रल बैंक की पांच ब्रांचो ने गुरुवार को आठनेर के आदिवासी मंगल भवन परिसर में कृषक समृद्धि शिविर लगाकर ढाई करोड़ के ऋण का वितरण किया। कृषक समृद्धि अभियान के अंतर्गत शिविर के माध्यम से सेंट्रल बैंक की आठनेर, मांडवी, हिडली, बिसनूर और भैसदेही ब्रांचो के द्वारा किसानों को ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण, महिलाओं के स्वसहायता समूह और युवाओं को स्वरोजगार के लिये ऋण बाटे। इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी दिगंबर भोयर आठनेर ब्रांच मैनेजर नितिन ढोके हिड़ली ब्रांच मैनेजर नरेश चरण मांडवी ब्रांच मैनेजर सुमित साहू बिसनूर ब्रांच मैनेजर ओमप्रकाश मोहबे भैंसदेही ब्रांच मैनेजर प्रकाश सहित अन्य बैंक अधिकारी कर्मचारी पत्रकार मौजूद रहे। शिविर में ऋण लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।
लीड बैंक मैनेजर दिगंबर भोयर ने कहा कि सेंट्रल बैंक के द्वारा महिलाओं युवा और किसानों की उन्नति के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत स्वरोजगार उपलब्ध कराने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए ऋण वितरण किया गया।
📱 *एंड्राइड एप डाउनलोड करे ⬇️ लिंक* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े ⬇️ लिंक*
https://chat.whatsapp.com/BHJsW9l1Y9NHKeo41Ve0du
*खबर और विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें 8982291148*

