Ramdol Jal Jhulni, Parivartini, Padma Ekadashi will be celebrated with pomp in village Sanwari today. Where coconut and prasad from trolleys climb.
मुलताई। छिंदवाड़ा मुलताई मार्ग पर स्थित ग्राम खैरवानी से लगभग 3 किमी पूर्व में स्थित ग्राम सांवरी में वर्षों से पद्मा एकादशी के दिन भगवान राम कृष्ण के डोल निकाले जाते है, जिसका उत्साह देखते ही बनता है, इस बार यह पर्व 17 सितंबर 2021 दिन शुक्रवार अर्थात आज मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया जाता है, हर गली मोहल्ले में हर घर के सामने रंगोली सजाई जाती है और आज के दिन दूर दूर से सभी रिश्ते नातेदार गांव आते है। पूरे गांव में इस दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है।
सांवरी गांव के निवासीयो ने बताया कि आज जलझूलनी, परिवर्तिनी, पद्मा एकादशी है, यह सैकड़ों वर्षों से हमारे ग्राम साँवरी में विष्णु भगवान के दोनों अवतार भगवान राम और भगवान कृष्ण का "डोल" निकलता है, पूरा गांव दुल्हन की तरह सजा रहता है, हर आंगन में रंगोली, हर द्वार पर आम्रपत्र के बंधनवार बंधे होते है, हर घर मे मेहमान आते है, जहा आने वालो को मनवांछित फल की प्राप्ति होती हैं, भगवान के डोल से जो भी मांगो मिलता है, ऐसी कई किवदंती भी है।
ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर पूजन अर्चन के बाद शाम को 7 बजे राम मंदिर से डोल निकलकर पूरे ग्राम में भ्रमण होता है, रात में 12 बजे के पहले नदी में बेल फूल विसर्जित करने के बाद भगवान को जल में झूला झुलाया जाता है, फिर प्रसाद वितरित होता है। इस अवसर पर यहां ट्राली भर से ज्यादा नारियल एवं प्रसाद भी चढ़ता है।
सांवरी गांव में आज 17 सितंबर 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से गांव में राम मन्दिर के प्रांगण में जय मां लक्ष्मी युवा उत्सव मंडल सांवरी के सदस्यो द्वारा भंडार प्रसादी भी रखी गयी है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




