Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग न्यूज - नागपुर से मुलताई आ रही स्विफ्ट कार मालेगांव के पास टायर फटने से दीवार में जा घुसी। एक कि मौत चार घायल

Swift car rammed near Malegaon due to tire burst. One killed, four injured.


✍️ कुलदीप पहाड़े 


मुलताई। नगर से करीब 7 किमी दूर मालेगांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे लगभग नागपुर से मुलताई आ रही एक स्विफ्ट कार टायर फटने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना कितनी भयावह रही होगी इसका अंदाजा कार की वर्तमान हालत को देख कर लगाया जा सकता है, कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है। 




      प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी सरीन अहमद अपने परिवार के साथ जिसमे उसकी माँ नूरजहां, पुत्र सफ्फान, पत्नी तरन्नुम और पूना निवासी मौसी सायरा कार में सवार थी। जो सुबह नागपुर से मुलताई आने के लिए अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक MH01CD1135 से स्वयं चला कर आ रहे थे। अचानक मालेगांव के पास कार का अगला बांया टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित हो कर साइड में स्टोन क्रेशर की दीवार से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद तत्काल जैसे तैसे सरीन ने अपने चाचा के लड़के आलिम अहमद को फोन लगा कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, हम लोगो को बहुत चोट आई है, जल्दी आ जाओ। जिसके बाद आलिम मौके पर पहुचे और सभी को एम्बुलेंस से मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल लाते समय रास्ते मे ही सरीन की मौसी सायरा की मौत हो गयी, बाकी चारो को भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, उनके परिजन उन्हें नागपुर ले कर गए है। मुलताई पुलिस थाने में दुर्घटना की तस्दीक दे दी गयी है। 




इनका कहना है -
सुबह करीब 11:30 बजे एक्सीडेंट में घायल पांच लोग अस्पताल आए थे जिसमें से एक महिला की मौत हो चुकी थी वहीं बाकी चारो की हालत भी गभीर होने से उन्हें रेफर कर दिया गया - बीएमओ डॉ पल्लव अमृतफुले।





HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


 

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel




♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad