Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बहुजन समाज पार्टी विधानसभा आमला की समीक्षा बैठक में कार्यकारिणी का किया विस्तार

Expansion of executive committee in BSP Assembly Amla





Amla . बहुजन समाज पार्टी विधान सभा स्तरीय समीक्षा बैठक 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को विधानसभा आमला में जोन प्रभारी भीमसेन पहाड़िया के आतिथ्य एवं विधानसभा अध्यक्ष आमला भीमराव निरापुरे की अध्यक्षता में भीम वाटिका में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष जी आर पटेल,कोषाध्यक्ष धनराव चन्देलकर,महासचिव रमेश नागले एवं संगठन मंत्री नालन्दा शेषकर ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ के कार्यो की समीक्षा की तथा सभी को निर्देशित किया कि पूरे विधानसभा में 10-10 बूथों को मिलाकर सेक्टर बनाये जाए तथा सेक्टर व बूथ स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त कर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करें ।आगामी चुनावों के मद्देनजर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने स्तर पर तन मन धन से सहयोग करते हुए बसपा के मिशन को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।आज की बैठक में सन्दीप चौहान को कनोजिया सेक्टर अध्यक्ष ,योगेश खातरकर को काजली सेक्टर सचिव,शिवा निरापुरे को आमला नगर सचिव,सुनील बचले को नांदपुर सेक्टर सचिव,सरोज चौकीकर को आमला नगर उपाध्यक्ष,मालती चन्देलकर को आमला नगर सचिव,अंजू शेषकर को आमला वार्ड अध्यक्ष,परसराम चौहान को खानापुर बूथ अध्यक्ष,भारत नागले को कनोजिया बूथ अध्यक्ष,के पदों पर नियुक्त किया तथा शीघ्र ही नगरपालिका व विधानसभा आमला में सभी पदों पर नियुक्तियां देने पर विचार विमर्श किया गया।अंत मे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी से पार्षद,अध्यक्ष,जनपद,जिला सदस्य व विधायक निर्वाचित करने की शपथ ग्रहण की।बैठक में मुख्य रूप से अशोक भलावी,कुंदनलाल बगियार,राकेश चौकीकर, नारायण कचारे,शंकरराव शेषकर,तुलसीराम कचारे तथा अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


 

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel




♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad