The body of a young man was found hanging on the noose, came out of the house at 11 o'clock in the night, the body was found in the hut built on the farm in the morning
आठनेर से hdn न्यूज के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर। क्षेत्र के हिडली गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिलने से आस पास सनसनी फैल गयी। हालांकि बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। अब आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आठनेर थाना इलाके के हिडली गांव के 35 साल के राजेश बारस्कर का उसी के खेत में बनी झोपड़ी में फांसी पर लटका शव मिलने के बाद परिजनों ने आठनेर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था। वह रात 11 बजे तक परिवार के साथ ही था। हमाली और मजदूरी कर अपना गुजारा चलाता था। आज सुबह से जब वह परिजनों को नहीं मिला तो उसे ढूंढ़ने पर फांसी पर लटकी उसकी लाश झोपड़ी में पाई गई। मृतक के दो बच्चे हैं। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।। पुलिस ने शव फांसी से उतारकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




