The cost of LPG cylinder in MP is close to one thousand. Somewhere 968 or 890, the price increased by Rs 50 in the last 15 days.
भोपाल। MP में घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया है। अब भोपाल में एक सिलेंडर 865.50 की जगह 890.50 रुपए में मिलेगा। वहीं, प्रदेश के बड़े शहर इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन व रतलाम में कीमत 940 रुपए के पार हो गई है। 15 दिन के भीतर कीमत दूसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले 17 अगस्त को भी 25 रुपए बढ़ाए गए थे। 1 सितंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। इसका असर मध्यप्रदेश में भी रहेगा। कुछ जिलों में कीमतें 1 हजार रुपए के करीब पहुंच गई है।
मध्यप्रदेश के 13 जिलों में सिलेंडर की कीमत 950 रुपए से ज्यादा हो गई है। इनमें ग्वालियर और मुरैना में सबसे महंगा सिलेंडर लोगों को मिलेगा। यहां कीमत 968 रुपए 50 पैसे पहुंच गई है। टीकमगढ़, श्योपुर, शिवपुरी, झाबुआ, दतिया में भी कीमत अधिक है।
17 अगस्त को बढ़ी थी कीमत
इससे पहले 17 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी थी। इससे गैस एजेंसी संचालक भी हैरान हो गए थे, क्योंकि अमूमन गैस के दाम महीने की पहली तारीख को ही बढ़ते आए हैं।
इस साल पांचवीं बार कीमत बढ़ी
2021 में पांचवीं बार गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। फरवरी में 75 रुपए, मार्च में 50 रुपए, जुलाई में 25.50 रुपए, अगस्त में 25 रुपए और अब 1 सितंबर को 25 रुपए बढ़ाए गए हैं। इस तरह साल में प्रति सिलेंडर कीमत 200 रुपये तक बढ़ चुके हैं। वहीं, अप्रैल में 10 रुपये घटाए गए थे। जनवरी, मई एवं जून को कीमत नहीं बढ़ाई गई थी। जनवरी में भोपाल में सिलेंडर की कीमत 700 रुपए थी।
📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।

