The snake wrapped around the feet of the young man in the Parmandal, caught it to save life, but had to wait for hours to get rid of it.
मुलताई से सटे हुए ग्राम परमंडल में अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिसने भी इस बारे में सुना उसके कान खड़े हो गए। मामला है एक युवक के सांप को पकड़ कर घंटे भर घूमने का। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नरखेड़ महाराष्ट्र का रहने वाला युवक सोनू बनखेड़े जो कि अपने ससुराल आया हुआ था, सुबह जैसे ही वह घर के बाहर निकला उसका सामना एक चार फीट के सांप से हो गया, उसका पैर उस साँप पर पड़ गया और फिर क्या था उस सांप ने उसके पैर को जकड़ लिया इससे पहले की वह सांप सोनू को कांट पाता सोनू ने सांप को पकड़ लिया।
सोनू ने अपनी जान बचाने के लिए सांप पकड़ तो लिया लेकिन अब उस सांप से पीछा छुड़ाने के लिए उसे घण्टो तक हाथ मे ही पकड़े रहा, सोनू को यह डर था कि यदि उसने साँप को छोड़ा तो वह उसे कांट लेगा, खेर घण्टे भर बाद जब सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को बुलाया गया तब जा कर कहीं सोनू को उस सांप से छुटकारा मिला, लेकिन सांप को पकड़े रहने के चलते सांप बेहोश हो गया था, जिसे बाद में श्रीकांत ने जंगल मे छोड़ दिया।
डर लगा, लेकिन छोड़ता तो वह मुझे काट लेता
सोनू ने बताया कि हिम्मत कर उसने सांप को पकड़ लिया, लेकिन उससे खुद को छुड़ाना मुश्किल हो रहा था। उसे लग रहा था कि यदि उसने उसे छोड़ा तो वह पलटवार कर सकता है। इस पर उसने सांप को पकड़कर उठा लिया। सांप की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन सोनू को छुड़ाने कोई आगे नहीं आ रहा था।
इस पर सोनू के ससुर सुदामा हारोडे ने 7 किमी दूर रहने वाले सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को कॉल कर मदद मांगी। करीब एक घंटे तक सोनू सांप को पकड़कर घूमता रहा। मौके पर पहुंचे श्रीकांत ने उसे छुड़ाया। काफी देर तक गर्दन दबी रहने से सांप बेहोश हो चुका था। उसे सामान्य करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। श्रीकांत ने बताया कि सांप जहरीला नहीं था।
📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।


