Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अंबा मन्दिर आठनेर में महाआरती एवं भंडारे का हुआ आयोजन, लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने किया भोजन।





Athner news । नगर के बाजार चौक स्थित अंबा मंदिर में मंगलवार को शरद पूर्णिमा पर महा भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें करीब दस हजार लोगों का भोजन दो अस्थाई किचन में 8 घंटे में जन सहयोग से तैयार किया गया।पुलाव, खीर, ब्जी और कड़ी के भोजन तैयार करने में नगरवासियों के साथ ही युवाओं ने भी भरपूर सहयोग दिया। अम्बा मंदिर समिति और जायसवाल परिवार के सहयोग से विशाल भडारे का यह आयोजन नवरात्रि के समापन पर रखा गया था। इसके लिए बाजार चौक में दो अस्थाई किचन में सुबह 7 बजे से भोजन तैयार करने का क्रम प्रारंभ हुआ शाम तक भोजन बनने की प्रक्रिया चलती रही।नगर के सभी कारीगरों ने निःशुल्क भोजन तैयार करने में सहयोग दिया। नागरिक भी सुबह से ही जूटे थे। यह कोरोना काल के बाद पहला विशाल भंडारा था माता की महाआरती के बाद भोजन प्रसादी प्रारंभ हुई। देर रात तक भोजन प्रसादी के लिए लोग आते रहे। सभी को बीठाकर भोजन कराया गया। अबा मंदिर समिति के पिंटू शिंदे, भीमराव बागदे, रामदयाल जीतपूरे नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर, विजय जगताप, त्रिशाल जगताप, प्रशांत गुजर, निविन शिंदे, अरुण सोनी, मृदुल जायसवाल, राजेश जितपुर, विनोद पिपरोले मौजूद रहे। विधायक निलय डागा, पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला आदि महाप्रसादी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad