Indian startups raised a record 20 thousand crore rupees, deals worth $ 2.50 billion in fintech sector
नई दिल्ली 20 अक्टूबर। भारतीय स्टार्टअप ने कैलेंडर वर्ष 2021 की तीसरी यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड 10.9 अरब डॉलर (82.14 हजार करोड़ रुपये) की पूंजी जुटाई है। यह आंकड़ा 2020 की समान तिमाही के मुकाबले दोगुना और 2021 की दूसरी तिमाही से 41 फीसदी ज्यादा है।
आलोच्य तिमाही में कुल 347 सौदे हुए। पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्य और मात्रा के लिहाज से सभी क्षेत्रों में पूंजी जुटाने की गतिविधियों में तेजी रही। फिनटेक, एडटेक और सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (एसएएएस) निवेश के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनकी कुल पूंजी में हिस्सेदारी करीब 47 फीसदी रही।
अकेले फिनटेक क्षेत्र में 2021 की शुरुआती तीन तिमाहियों में रिकॉर्ड 4.6 अरब डॉलर का निवेश आया, जो 2020 के 1.6 अरब डॉलर से करीब तीन गुना ज्यादा है। सितंबर तिमाही में इस क्षेत्र में रिकॉर्ड 2.5 अरब डॉलर के कुल 53 सौदे हुए।
बंगलूरू और एनसीआर में सबसे ज्यादा निवेश
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल फंडिंग का करीब 84 फीसदी हिस्सा उन सौदों से आया है, जिन पर बातचीत आखिरी दौर में है। 1.6 अरब डॉलर के सौदे शुरुआती दौर में हैं, जिनकी औसत आकार करीब 40 लाख डॉलर है। कुल फंडिंग में ऐसे सौदों की हिस्सेदारी करीब 61 फीसदी रही।
पीडब्ल्यूसी के मुताबिक, 2020 और 2021 की तीसरी तिमाही में बंगलूरू एवं एनसीआर में सबसे ज्यादा 76-78 फीसदी पूंजी आई। इसके बाद मुंबई और पुणे के स्टार्टअप ने पूंजी जुटाई।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



