20 thousand signatures "Hum Foundation" to complete the pending announcement of the Chief Minister.
Chhindwara / pandhurna News . छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना विधानसभा में पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर जनहित में "हम फाउंडेशन संस्था" के तत्वधान में चलाए जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान में जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर हस्ताक्षर कर राजनेताओं से सवाल कर रही है कि 40 साल कमलनाथ की राजनीति और 20 साल शिवराज का कार्यकाल फिर भी शहर की जनता की पेयजल समस्या का निदान नही होना क्या शहरवासियो के साथ भेद भाव नही है, सौतेला व्यवहार क्यों?
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर उनके प्रिय शिष्य के द्वारा प्रथम हस्ताक्षर कर हम फाउंडेशन ने हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया था इसी तारतम्य में कामठी जलाशय निर्माण और पांढुरना को जिला बनाने को लेकर सोमवार 18 अक्टूबर 2021 को "हम फाउंडेशन संस्था" द्वारा जिला अध्यक्ष के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अवगत कराया कि पांढुरना विधानसभा में जनता की वर्षों पुरानी भीषण पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु सन 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान व्दारा जनभावनाओ का आदर करते हुऐ आम सभा के दौरान "कामठी जलाशय" निर्माण की घोषणा की थी, साथ ही जनता से यह वादा किया था की शीघ्र ही इस योजना पर काम शुरु कर जनता को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जावेगा, परन्तु क्षेत्रीय राजनैतीक खिचतान व दलगत राजनीति के चलते यह योजना अधर में लटक गयी।
प्रशासनिक स्तर पर धाराओं का प्रकाशन
क्षेत्र की जनता के बार- बार निवेदन करने पर क्षेत्रीय नैतृत्व व्दारा बार बार प्रयासो से इस योजना पर पुणः कार्य प्रारंभ हुआ तथा योजना के क्रियान्वय हेतु आवश्यक प्रक्रिया मैं प्रशासनिक स्तर पर 11 से 21 तक धाराओं का प्रकाशन पुर्ण कर भुमिपुजन भी हो गया, परन्तु चुनावों के चलते लगने वाली आचार सहीता के कारण यह काम रुक गया।
कमलनाथ सरकार ने जलाशय रोक कर पैसा वापस लिया
चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद प्रदेश मे कमलनाथ के नैतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी ओर जनता ने जन प्रतिनिधीयो तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से पुणः तत्कालीन कांग्रेस सरकार से उक्त योजना पुर्ण हो तथा क्षेत्र के पेयजल समस्या का निदान प्राप्त हो इसलिए करुण आवेदन निवेदन किया, परन्तु परिनाम यह आया की तत्कालीन कांग्रेस कमलनाथ सरकार द्वारा योजना की आवंटीत राशी को वापस करने हेतु नगर पालीका पांढुरना को आदेश जारी कर दिया गया। परिनाम स्वरूप वह राशी जो उक्त योजना हेतु आवंटीत की गई थी वापस ले ली गई। और विधानसभा लोकसभा के चुनाव के समय भरे मंच से अपने भाषणों में कामठी जलाशय को लाइफ लाइन बता कर शहर की जनता को आश्वासन दिया था। और उसकी जगह पर सौसर के मोहगाव जलाशय से पाइप लाइन दी। और इस जलाशय को बनने में लंबा समय बाकी है।
दलगत राजनीति के चलते पांढुरनावासी पिछड़े
आज भी नगर की जनता को दो दिन के अंतराल में पेयजल की आपुर्ती हो रही है। पांढुरना क्षेत्र छिंदवाडा जिले के अतिंम छोर पर तथा महाराष्ट प्रदेश के सिमावर्ती क्षेत्र पर बसा हुआ है। जहां पर रेल और सड़क की पूर्ण सुविधा
उपलब्ध है आज से 25 वर्षो पुर्व पांढुरना जिले की प्रमुख औद्योगीक एवं व्यापारीक केन्द्र के रूप में माना जाता था क्षेत्र मे संत्रा के सर्वाधिक एवं उमदा क्वालिटी के उत्पादन के चलते संत्रा उत्पादन के हब के रुप में प्रसिध्द था एवं मक्का, गेहूं, कपास, मूंगफली में भी अव्वल था कुछ वर्ष पूर्व कृषि मंडी मंडी को A+ का दर्जा हासिल था, किंतु शहर में कोई जलाशय नहीं होने से पानी की कमी के चलते प्रतिस्पर्धा की दौड़ में पांढुरना शहर के किसान बिछड़ते चले गये। ओर मंडी D क्लास की और आ गई। जिले का सबसे विकसीत क्षेत्र जिले का सबसे पिछडा क्षेत्र हो गया है।
क्षेत्र में युवा बेरोजगार
द्वेष पूर्ण राजनीतिक के चलते विकासखंड का युवा बेरोजगार है और क्षेत्र रोजगार विहीन हो गया इस समस्या को ध्यान मे रखकर समय समय पर क्षेत्र की की जनता ने पांढुरना को जिले का दर्जा दिलाने तथा क्षेत्र के सर्वागीनविकास हेतु शासन के समक्ष अपनी मांग रखी परिणाम स्वरुप मुख्यमंत्री शिवराज चौहान व्दारा पांढुरना को जिला बनाने की घोषणा की गयी, परन्तु उक्त योजना भी आज तक अधर में है। मुख्यमंत्री की घोषणाओ के पश्चात भी वर्षो से इन योजनाओ का पुर्ण न होना एवं क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान न होने से क्षेत्र की जनता में भयंकर आकोश व्याप्त है।
जलाशय नहीं होने से गिरा क्षेत्र का वाटर लेवल
पिछले कई सालो से क्षेत्रवासी जलाशय की लड़ाई लड़ रहे किंतु क्षेत्र में जलाशय नहीं बनने से जमीन का वाटर लेवल घटाते ही जा रहा है हुई। गर्मी की शुरुआत होते ही जल स्तर गिरने लगाता है। जिससे क्षेत्र वासियों के टुबेल और कुवे जवाब दे जाते हैं।
इन सभी परिस्थितीयो को देखते हुए "राष्ट्रीय सेवा एवं सांस्कृतीक संगठन हम फाउंडेशन भारत पांढुरना विवेकानंद शाखा" व्दारा महात्मागांधी की जन्म जयंती दिनाक 2-10-2021 के अवसर पर गांधीजी की प्रिय शिष्या सुश्री पुष्पाबेन देसाई माताजी के प्रथम हस्ताक्षर लेकर हस्ताक्षरों का यह महाअभियान प्रारम्भ किया है। जो आज तक निरन्तर जारी है हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत 20 दिनों में लगभग 20000 लोगो ने हस्ताक्षर किया है जिसमें लोगों ने अपनी भावनाओ के मार्फत क्षेत्र की समस्याओं का निदान मांगा है। संगठन का लक्ष्य 25000 हस्ताक्षर प्राप्त करने का है। तथा इस महाअभियान की पुर्णतः पर संगठन का प्रतिनिधी मंडल माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर क्षेत्र की भावनाओं को उनके समक्ष प्रस्तुत करेगा। तथा निवेदन करेगा की जन भावनाओं को देखते हुए उक्त समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाए।
