लोकेशन मुलताई
पवित्र नगरी में जिले के सांसद के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बांटे बिस्किट एवं फल
मुलताई - पवित्र नगरी में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के करीब जिले के सांसद डीडी उइके के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया। आयोजन के संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जीए बारस्कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव एवं भाजपा के युवा नेता कीर्ति यादव ने बताया कि जिले के सांसद द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। सांसद का पवित्र नगरी से विशेष लगाव है वहीं क्षेत्र की जनता के बीच उनकी अपनी एक अलग छवि है। आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय परिसर में 3 पौधे लगाए गए, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। आयोजन में विशेष रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, तुलसीराम बारस्कर, जगदीश पीएल पवार, प्रहलाद साहू, सुनील बिहारे सहित बब्बल सेबतकर एवं पुरुषोत्तम चौधरी आइटी सेल मुलताई प्रभारी उपस्थित रहे |