Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

क्रिप्टोकरेंसी: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है? जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Cryptocurrency: What is Blockchain Technology?




बिना किसी वित्तीय मध्यस्थता के आधार पर वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड रखने वाला एक डेटाबेस

क्रिप्टोकरेंसी शब्द आज के वक्त में बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गया है, इसके पीछे ब्लॉकचैन टेक्नॉलजी का ही हाथ है।क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता वित्त में ब्लॉकचेन की उपयोगिता को साबित कर रही है। यह बिना किसी वित्तीय मध्यस्थता के आधार पर वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड रखने वाला एक डेटाबेस है। यह एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें जानकारी को रिकॉर्ड करके रखने में मदद मिलती है। इस सिस्टम में जानकारी कुछ इस प्रकार रिकॉर्ड की जाती है कि न तो इसे कोई हैक कर सकता है और न ही इसमे कोई बदलाव कर सकता है। ब्लॉकचेन एक स्पेसिफिक टाइप का डेटाबेस है जो हर ट्रांजैक्शन को स्टोर रखता है, ब्लॉकचेन में जो ब्लॉक होते हैं वह मॉनिटरी ट्रांजैक्शंस के डाटा को स्टोर करते हैं!  आखिर इसको ब्लॉकचैन का नाम क्यों दिया गया? जिस प्रकार हजारों-लाखों कंप्यूटरों को आपस में एक साथ जोड़कर इंटरनेट की शुरुआत हुई , ठीक उसी प्रकार से डाटा ब्लॉकों को जो?कर ब्लॉकचैन की सुरुवात हुई, इस टेक्नोलॉजी में डाटा ब्लॉक में स्टोर किया जाता है जो एक तरीके का डेटा का चेन बनाते हैं, और ये ब्लॉक्स एक दूसरे से जुड़े होते हैं इसी लिए इसे ब्लॉकचेन का नाम दिया गया है। 

ब्लॉकचैन कितना सुरक्षित है?
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक विकेन्द्रीयकरण (de-centralized)  प्रणाली पर काम करती है। विकेन्द्रीयकरण (de-centralized) प्रणाली का मतलब यह है की इस पर किसी व्यक्ति या विशेष का कंट्रोल नहीं होता। क्रिप्टोग्राफिक सिस्टम लेनदेन को अपरिवर्तनीय बनाता है – जिसमे किसी तरह का बदलाव नहीं हो सकता है, जब कोई ट्रांससेशन होता है तो उसकी कॉपी पुरे नेटवर्क के पास उपलब्ध होती हे, हर ब्लॉक अपने से पीछे वाले ब्लॉक की हेश आईडी रखता है। यदि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के एक हिस्से को हैक कर लिया जाए तो इससे दूसरे हिस्से प्रभावित नहीं होते! दूसरे शब्दों में, एक बार श्रृंखला पर बनाए गए ब्लॉक को बदला नहीं जा सकता है। दुनिया भर में इसके लाखो नोड हैं जो सिस्टम पर होने वाले सभी ट्रांजैक्शन का ट्रैक रिकॉर्ड रखते हैं इसका उदाहरण नीचे देखा जा सकता है। 

विभिन्न क्षेत्रों में ब्लॉकचेन का उपयोग-
बैंकिंग क्षेत्र- ब्लॉकचेन तकनीक भुगतान भेजने का एक सुरक्षित और सस्ता तरीका प्रदान करती है जो तीसरे पक्ष से सत्यापन की आवश्यकता को कम करती है और पारंपरिक बैंक हस्तांतरण के लिए प्रसंस्करण समय को मात देती है। ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के जरिये देश या विदेश में कुछ ही मिनटों में पैसा भेजा जा सकता है। ब्लॉकचेन बैंकिंग और उधार सेवाओं को सरल कर सकता है, प्रतिपक्ष जोखिम को कम कर सकता है। प्रमाणित दस्तावेज और केवाईसी/एएमएल डेटा, परिचालन जोखिमों को कम करने और वित्तीय दस्तावेजों के वास्तविक समय सत्यापन की पिरक्रिया में बहुत तेजी ला सकता है। 

वोटिंग के लिए- चुनावों में वोट देने और उनकी गरणा के लिए ब्लॉकचैन लागू किया जा सकता है। इसी साल अमेरिका के चुनावों की गरणा में एक हफ्ते का समय लग गया था। ब्लॉकचैन टेक्नॉलजी के माध्यम से इस प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है। भविष्य में ब्लॉकचेन तकनीक का प्रयोग कर इन सब को और म?बूती देना संभव हो सकता है, लेकिन इसके लिये सही दिशा में सही समय पर सही कदम उठाना जरूरी होगा। नॉन-फंजिबल टोकन (NFT): NFT एक तरीके के डिजिटल टोकन होते हैं, जिन्हें असली चीजों यानी कि किसी पेंटिंग, गेम, म्यूजिक, मीम, कार्ड्स वगैरह चीजों से असाइन किया जाता है. कोई भी क्रिएटिव शख्स अपनी NFT बना कर बेच सकता हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपनी खुद की NFT को बाजार में बेचना सुरु किया है।

शिक्षा (Education): शिक्षा के क्षेत्र में भी ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। कोई भी यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों के सारे रिकॉर्ड ब्लॉकचैन के ऊपर स्टोर कर सकती है। हाल ही में CBSE बोर्ड ने ब्लॉकचैन का उपयोग किया है। ऐसे में ब्लॉकचैन का इस्तेमाल करके फर्जी कागजातों और डिग्रियों को रोका जा सकता है। अर्थव्यवस्था और गवर्नेंस में ब्लॉकचेन- भारत के प्रधानमंत्री जी ने हमेशा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया है, उन्होंने कई बार ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के बारे में ट्वीट भी किये है। अर्थव्यवस्था में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का उपयोग हो सकता है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad