Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

5 लाख का इनामी कुख्यात डकैत गौरी यादव को मार गिराया : उत्तरप्रदेश STF की कार्यवाही, मप्र के सतना तक था आतंक। देखे वीडियो

5 lakh notorious dacoit Gauri Yadav killed: Proceedings of Uttar Pradesh STF, there was terror till Satna of MP.



वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 


Mp/up News . मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में आतंक की पहचान बन चुके 5 लाख 50 हजार के इनामी डकैत गौरी यादव को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात मार गिराया। प्राप्त जानकारी अनुसार चित्रकूट के बाहिलपुरवा के माधा के पास जंगल में शुक्रवार रात गिरोह और यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

यूपी एसटीएफ ने मौके से एक AK-47, एक क्लाशनिकोव सेमी ऑटोमैटिक राइफल, 12 बोर की एक बंदूक और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए। गौरी यादव पर मध्यप्रदेश के सतना जिले के थानों में कई मामले दर्ज हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था, जबकि यूपी पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था।

गौरी यादव ने जमानत के बाद दरोगा को मारा था
इनामी डकैत गौरी 2009 में गिरफ्तार हुआ था। बाद में उसे जमानत मिली, वो जेल से बाहर आया। इसी दौरान उसने बिलहरी गांव में दिल्ली पुलिस के दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हादसे के बाद से वो दोबारा जंगल मे उतरा था। पुलिस के मुताबिक, डकैत गौरी यादव का गैंग काफी कमजोर हो गया था। उसके गैंग में ज्यादा सदस्य नहीं बचे थे। गैंग में लगभग 6 या 7 सदस्य ही बचे थे। बारिश बंद होने का पुलिस इंतजार कर रही थी। पहले ही पुलिस ने दावा किया था कि बरसात के मौसम के बाद इसे ढेर कर दिया जाएगा।

2005 में गौरी ने बनाया था अपना गैंग।
साल 2001 से गौरी डकैती कर रहा था। गौरी ने साल 2005 में अपना अलग गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देना शुरू किया था। ददुआ व ठोकिया की मौत के बाद साल 2009 में बांदा पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। दो साल बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था।

Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

Youtube channel
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

Whatsapp group
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad