Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Cryptocurrency: गेमिंग क्वाॅइन SQUID से रातोंरात अमीर बन रहे है निवेशक, पिछले 24 घंटे में 2,400% बढ़त।

Cryptocurrency: Investors getting rich overnight with gaming coin SQUID, up 2,400% in last 24 hours.




Cryptocurrency: यह एक ऐसा मार्किट है जो 24 घण्टे दुनिया भर में काम करता रहता है, यह कभी बंद नही होता, अभी हाल ही में दक्षिण कोरियाई बाजीगर 'स्क्विड गेम' के पास अब अपना खुद का क्रिप्टोक्यरेंसी ब्रांड है. इस करेंसी में पिछले 24 घंटों में 2,400 प्रतिशत बढ़ा है. जिसके बाद यह $2.22 पर कारोबार कर है.

New delhi. दक्षिण कोरियाई बाजीगर ‘स्क्विड गेम’ (Squid Game) के पास अब अपना खुद का क्रिप्टोक्यरेंसी (Cryptocurrency) ब्रांड है. इस करेंसी में पिछले 24 घंटों में 2,400 प्रतिशत बढ़ा है. जिसके बाद यह $2.22 पर कारोबार कर है. बता दें कि इस नए टोकन ‘SQUID’ का बाजार पूंजीकरण 174 मिलियन डॉलर से अधिक हो गया है.

CoinMarketCap के अनुसार, 29 अक्टूबर को सुबह 9.40 बजे तक, यह 2.80 डाॅलर पर कारोबार कर रहा था . इसमें 1,014.50 प्रतिशत की उछाल थी. 24 घंटे में वाॅल्यूम ट्रेड 123 प्रतिशत बढ़कर $ 5,513,681 हो गई.

20 अक्टूबर को हुई थी प्री-सेल
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बनने के बाद कोरियाई भाषा के नेटफ्लिक्स डेथ-गेम ड्रामा ने सुर्खियां बटोरी हैं. क्रिप्टो की 20 अक्टूबर को प्री-सेल शुरू हुई और इसकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह 1 सेकंड में ही बिक गया.

CoinMarketCap ने इस टोकन के संबंध में यूजर्स के लिए एक नोट पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है कि उसे कई रिपोर्टें मिलीं कि यूजर्स इस टोकन को Pancakeswap पर बेचने में असमर्थ हैं. साथ ही ट्रेडिंग के समय सावधानी बरतने के लिए भी कहा है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यूजर्स इस टोकन में ट्रेड करने में असमर्थ क्यों हैं? रिपोर्ट के अनुसार, इसमें एंटी-डंपिंग तकनीक है जो कुछ शर्तों को पूरा नहीं करने पर सिक्कों की बिक्री को रोकती है. बता दें कि Pancaskeswap मशहूर क्रिप्टो एक्सचेंज है.

जानिए क्यों लॉन्च किया गया यह क्वाॅइन
टोकन को स्क्वीड गेम प्रोजेक्ट के लिए “Exclusive Coin” के रूप में लॉन्च किया गया था, ये एक क्रिप्टो प्ले-टू-अर्न टूर्नामेंट है, जो नवंबर में लॉन्च हुआ. टूर्नामेंट, जिसमें खिलाड़ियों की संख्या पर कोई अधिकतम पेआउट या लिमिट नहीं है. प्लेयर्स को SQUID में एक प्री-सेट प्राइस का पेमेंट करना होगा और कुछ राउंड के लिए कस्टम NFT की जरूरत होगी, जो उनकी वेबसाइट पर सेल के लिए होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि टूर्नामेंट के फाइनल गेम में 15,000 टोकन या 33,450 डॉलर और एक NFT खर्च होने की उम्मीद है. इसमें कहा गया है कि एंट्री फीस को क्रमशः डेवलपर्स और पूल किए गए विजेताओं के अमाउंट के बीच 10:90 रेश्यू में बांटा गया है.


Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

Youtube channel

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

Whatsapp group

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad