Bajrang Dal's attack shooting crew Ashram-3 web series ink thrown towards Prakash Jha.
वीडियो खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें 👇
Bhopal News. भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता प्रकाश झा के साथ झूमाझटकी की। उन पर स्याही फेंकी। शूटिंग पुरानी जेल (अरेरा हिल्स) में चल रही थी। कार्यकर्ताओं ने जेल परिसर के अंदर ही वेब सीरीज की टीम के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वैनिटी वैन समेत 5 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हमले में 4 से 5 कर्मचारियों को चोट लगी है। कुछ मीडियाकर्मियों से भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।
इस पूरे मामले में प्रकाश झा ने पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया है। वह मीडिया के सामने भी नहीं आए। विरोध करने वाले बजरंग दल के पदाधिकारियों ने झा पर आरोप लगाया कि वह आश्रम-3 वेब सीरीज के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं। उन्हें फिल्म का नाम बदलना होगा, नहीं तो भोपाल में शूटिंग नहीं होने दी जाएगी। घटना के दौरान वेब सीरीज के एक्टर बॉबी देओल भी मौजूद थे।
रविवार शाम 6 बजे वेब सीरिज आश्रम-3 की पुरानी जेल में शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान दो-ढाई सौ की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जेल परिसर में घुस आए। वह हंगामा करने लगे। बात करने के लिए उन्होंने प्रकाश झा को बुलाया। इसी दौरान उग्र कार्यकर्ताओं ने झा के साथ झूमाझटकी कर दी। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं से किसी तरह अलग कराया। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने परिसर में खड़ी वैनिटी वैन, कार, ट्रक में रखे सामान, मशीनरीज में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जब फिल्म टीम के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की बात कह रही है।
धमकी- शूटिंग नहीं होने देंगे
बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुशील ने चेतावनी दी कि झा को फिल्म का नाम बदलना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन के बाद उनसे बात हुई है। उन्होंने नाम बदलने के लिए वादा किया है। यदि फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो शूटिंग नहीं होने दी जाएगी। इतना ही नहीं फिल्म को रिलीज भी नहीं होने दिया जाएगा। झा धर्म को बदनाम कर रहे हैं। आश्रम परंपरा हमारी पहचान है। किसी आश्रम में यदि कोई अपराध हुआ है तो उसके नाम से वे फिल्म बनाएं। सभी आश्रमों को बदनाम नहीं करें।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



