Karva Chauth 2021 celebrated at homes in Betul Multai while a mass program was organized in Bordehi.
बोरदेही से संदीप वाईकर की रिपोर्ट
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 👇
Karwa chouth news . कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर रविवार को पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं द्वारा किया जाने वाला करवा चौथ का त्यौहार गणेश चौक बोरदेही की महिला सभा बोरदेही द्वारा सामूहिक रूप से मनाया गया। जबकि मुलताई और बैतूल में घरों पर लोगो ने त्यौहार को मनाया।
इस अवसर पर सुहागन महिलाओं द्वारा परम्परागत रीति रिवाजों के साथ पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत को करने से महिलाओं को सौभाग्यवती होने के साथ-साथ पुत्र, पौत्रादि और धन-धान्य आदि प्राप्त होने का पुण्य फल मिलता है। गणेश चौक बोरदेही गोपाल महाराज के निवास पर आयोजित सामूहिक करवा चौथ पूजन समारोह मेें सुहागन महिलाओं द्वारा विधि विधान के साथ श्रीगणेश और चौथ माता का पूजन किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक मंजु गोपाल चौबे ने बताया कि मान्य परम्पराओं अनुसार मिट्टी के करवों की पूजा कर उन्हें आपस में बदला गया। इस अवसर पर करवा चौथ की कथा भी सुनाई गई। इसके उपरांत सभी सुहागन महिलाओं के द्वारा सूर्य देवता को अघ्र्य देकर अपने जीवन में सूर्य की भांति उर्जा, तेज और प्रकाश की कामना की। इस अवसर पर नेहा वाईकर, गीता वाईकर, संतोषी राजेश सूर्यवंशी, बबीता हेमराज साहू, चमेली संतोष उद्दे, रेखा जानवा सुरवंशी, सुनीता प्रमोद सूर्यवंशी मौजूद थी। रात्रि में सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने सुहाग की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना कर चन्द्रमा के दर्शन कर अध्र्य अर्पित कर व्रत को पूर्ण किया गया।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



