Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

चंद्रग्रहण: दिवाली बाद लगेगा साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए डेट, टाइमिंग और सूतककाल

Lunar eclipse: The last lunar eclipse of the year 2021 will take place after Diwali, know the date, timing and sutak period



नई दिल्ली 23 अक्टूबर। साल 2021 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण दिवाली बाद लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 19 नवंबर 2021 को चंद्रग्रहण लगेगा। ये आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा। ये भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा यह अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में दिखाई पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा।

चंद्रग्रहण नवंबर 2021 का समय-

भारतीय समयानुसार, 19 नवंबर 2021, दिन शुकवार को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जो कि शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। इस साल सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान शुभ या मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान शिव अराधना से लाभ मिलन की मान्यता है।

इन राशियों पर पड़ेगा असर-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु और मेष राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इस दौरान इन राशि वालों को वाद-विवाद से बचना चाहिए और बेवजह खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad