The Karvadiya family of Meghwal community decided not to have a funeral on the death of their family members, organized a condolence meeting on the thirteenth.
सारंगपुर से धर्मेंद्र मांडले की खबर.....
Sarangpur News . सारंगपुर के ग्राम कूपा में करवाडीया मेघवाल परिवार के गंगा राम मेघवाल के सुपुत्र एवं डॉक्टर बालू सिंह वर्मा तथा जगदीश मेघवाल के छोटे भाई सचिन मेघवाल की धर्मपत्नी का गत दिवस प्रसूति के दौरान कुछ दिनों पहले दुखद निधन हो गया था जिनकी आत्मा शांति हेतु परिवार द्वारा समाज में व्याप्त नुक्ता प्रथा ना करने का निर्णय लेते हुए इसके स्थान पर तेरहवीं के कार्यक्रम के दिन जो नुक़्ता प्रथा वर्षों से समाज में चली आ रही है उसे परिवर्तन रूप देते हुए एक श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन करवाड़िया परिवार की सर्वसहमति एवं मेघवाल समाज की सर्वसहमति से कार्यक्रम को आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस ऐतिहासिक परिवर्तन के क्षण पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्व मेघवंश महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिंह जाधम ने अपनी बात को रखते हुए परिवार द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत कर करवाड़िया परिवार की प्रसंसा की एवं मेघवाल महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राजगढ़ जिला के मेघवाल समाज ऊर्जावान नेता अशोक दादा ने अपनी बात सभा में रखते हुए कहा कि में लगभग पंद्रह वर्षों से इसी परिवर्तन के लिए समाज में आवाज़ उठाता आया हूँ मेरे परिवार में इस तरह का कोई आयोजन नही करता हूँ जिससे समाज कमजोर हो और कर्ज तले दबे करवाड़िया परिवार ने जो निर्णय लिया है वाक्य में समाज में परिवर्तन लाएगा ओर इस तरह के आयोजनों को देखता हूँ तो मुझे लगता है कि मेरा समाज अब परिवर्तन की और जा रहा है समय के साथ चल रहा है समाज में परिवर्तन बहुत जरुरी है अजाक्स संघठन के जगदीश वर्मा राजगढ़ जिला अध्यक्ष, ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रधांजलि अर्पित कर परिवार को इस दुखद समय में परमात्मा करवाड़िया परिवार को शक्ति प्रदान करें इस बीच शोक सभा में उपस्थित जनपद के अध्यक्ष प्रतिनिधि परमानंद जी वर्मा, द्वारा इस श्रद्धांजलि शौक सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर समाज में व्याप्त कुप्रथा को समाप्त करने पर सभी समाज के गणमान्य के समक्ष नुक़्ता ना करने का आह्वान सभी समाजजनों द्वारा किया गया तथा इस कुप्रथा को समाप्त कर सांकेतिक करने का आह्वान किया गया करवाडिया मेघवाल परिवार के इस सरहानीय निर्णय का स्वागत कर समाज के सभी बुद्धिजीवी युवा वर्ग सीनियर सिटीजन तथा उपस्थित मातृ शक्तियों के द्वारा इस परिवर्तन निर्णय का समर्थन कर समाज के सभी लोगो ने नुक़्ता प्रथा को समाप्त करने का आवाहन किया गया इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ जनों पदाधिकारी गणों कर्मचारी अधिकारी गणों जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन धारण कर परमात्मा से आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई । श्रद्धांजलि शौक सभा मे मेघवाल समाज एवं अन्य समाज के गणमान्य उपस्थित हुए । मुख्य रूप से रोडमल ठेकेदार राष्ट्रीय सदस्य एवं मेघवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष छापीहेड़ा, बनवारी लाल खींची, केके राज जिला सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजगढ़, गोवर्धन लाल आचार्य वरिष्ठ समाजसेवी,सुरेश कुमार अहिरवार डीएससी सारंगपुर, बंटी रतन लाल वर्मा राजगढ़, राम प्रसाद वर्मा शिक्षक, सरपंच चिलावद सिद्धनाथ मंडावरिया, साईं अनिल वर्मा मेघवाल परिषद समाज ब्लॉक अध्यक्ष सारंगपुर, रामेश्वर मालवीय प्रबन्धक संपादक कबीर मिशन, धर्मेंद्र मांडले सारंगपुर, जगदीश मंडेलिया तलेन, राहुल राज, छोटेलाल पेंटर, राम प्रसाद वर्मा सरपंच देदला, अमर सिंह वर्मा सरपंच, संतोष अहिरवार शिक्षक ब्यावरा मांडू, कुलदीप सोनगरा पटवारी सारंगपुर, एवं वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा नईदुनिया प्रतिनिधि, डीपी वर्मा पीऐ विधायक सारंगपुर, राम गोपाल वर्मा, सुनील जी चितावलिया पंडित राम चरण गुरु पढ़ाना, प्रेम नारायण जाधव सारंगपुर, राम करण वर्मा शहर अध्यक्ष छापीहेड़ा, ऐसे अनेक समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा परिवार को संबल दिया इस कार्यक्रम में पहुंचे सभी महानुभाव तथा गणमान्य नागरिकों का करवाडीया मेघवाल परिवार ने आभार व्यक्त किया ।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




